The Lallantop

'डंकी' के 'लुट-पुट गए' को 24 घंटे में कितने व्यूज़ मिले?

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के गाने 'लुट-पुट गए' को खूब पसंद किया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
'डंकी' फिल्म का ये पहला रोमांटिक गाना है.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पर पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#पहले दिन 50 करोड़ रुपए कमाएगी 'एनिमल'

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि 'एनिमल' रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बनेगी. 'बताया जा रहा है कि ये पहले दिन करीब 50 करोड़ रुपए छाप सकती है. इसमें से 34-35 करोड़ हिंदी बेल्ट से आएगा.

Advertisement

#'टाइगर 3' ने 11 दिनों में कमाए 250 करोड़  रुपए

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' वर्ल्ड कप और दिवाली के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है. 11 दिनों में फिल्म ने सिर्फ 250 करोड़ रुपए की कमाई की है. 11वें दिन मूवी ने सिर्फ 5.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

# विक्रम की 'ध्रुवा' की रिलीज़ फिर टली

Advertisement

चियां विक्रम की फिल्म 'ध्रुवा' 24 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली थी. पहला शो सुबह 3 बजे का था मगर उससे पहले ही डायरेक्टर गौतम वासुदेव मेनन ने ट्वीट करके बताया कि ये फिल्म 24 को रिलीज़ नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश के बाद भी वो इस फिल्म को 24 को रिलीज़ नहीं कर पाए. इसे रिलीज़ करने के लिए उन्हें कुछ और दिनों की ज़रूरत होगी. वैसे अभी तक फिल्म की नई रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है.

# 'एनिमल' के ट्रेलर लॉन्च पर अनिल क्यों नहीं पहुंचे?

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के ट्रेलर लॉन्च पर अनिल कपूर नहीं पहुंचे थे. लोगों ने इसे लेकर कई तरह की बातें करनी भी शुरू कर दी थीं. मगर रणबीर ने अब सबकुछ क्लियर कर दिया. रणबीर ने बताया कि अनिल किसी इवेंट के लिए दुबई में हैं इसलिए वो ट्रेलर लॉन्च पर नहीं पहुंचे थे.

# 'लुट-पुट गए' को 24 घंटे में मिले 30 मिलियन व्यूज़

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के गाने 'लुट-पुट गए' को खूब पसंद किया जा रहा है. सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही इस गाने को 30 मिलियन यानी करीब तीन करोड़ व्यूज़ मिल चुके थे. इस खबर के लिखे जाने तक इसके यू-ट्यूब पर 35 मिलियन व्यूज़ हो चुके हैं.

# यशराज की सीरीज़ में कीर्ति सुरेश-राधिका आपटे

'द रेलवे मेन' की सफलता के बाद अब यशराज फिल्म्स अपनी अगली सीरीज़ पर काम कर रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक रिवेंज थ्रिलर सीरीज़ होगी. सीरीज़ का टेंटेटिव टाइटल 'अक्का' बताया जा रहा है. धर्मराज शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली इस सीरीज़ पर काम शुरू हो गया है.

# 'जानी दुश्मन' बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार कोहली नहीं रहे

हिंदी सिनेमा के चर्चित फिल्म डायरेक्टर राजकुमार कोहली नहीं रहे. शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया. वो 93 साल के थे. राजकुमार कोहली ने अपने करियर में 'नागिन', 'मुक़ाबला', 'नौकर बीवी का' और 1979 में आई फिल्म 'जानी दुश्मन' समेत कई फिल्में डायरेक्ट कीं. उनके बेटे अरमान कोहली भी फिल्मों में एक्टर हैं. 2002 में उन्होंने अरमान को लेकर अपनी फिल्म 'जानी दुश्मन' का रीमेक भी बनाया था.

Advertisement