The Lallantop

शाहरुख खान की 'जवान' 1100 करोड़ पार

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बढ़िया कमाई कर रही है. वो देश में 600 करोड़ क्लब शुरू करे वाले पहले एक्टर बन गए हैं. उन्होंने अपनी ही फिल्म 'पठान' के आंकड़े को पछाड़ दिया है.

Advertisement
post-main-image
'जवान' ने नया कीर्तीमान स्थापित किया है.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको नीचे मिल जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# शाहरुख खान की 'जवान' 1100 करोड़ पार

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बढ़िया कमाई कर रही है. मूवी ने 26 दिनों में बहुत तगड़ा कलेक्शन कर लिया है. इंडिया में फिल्म ने 611 करोड़, वहीं वर्ल्ड वाइड 1100 करोड़ रुपए से ज़्यादा का बिज़नेस कर लिया है.

Advertisement

# 'फुकरे 3' और 'द वैक्सीन वॉर' की कमाई

'फुकरे 3' और 'द वैक्सीन वॉर' पिछले हफ्ते थिएटर्स में रिलीज़ हुई हैं. मगर दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाई नहीं कर पा रहीं. 'फुकरे 3' ने अब तक 54.98 करोड़ रुपए और 'द वैक्सीन वॉर' ने अब तक 7.25 करोड़ रुपए कमाए हैं.

# कटरीना की 'मैरी क्रिसमस' की रिलीज़ डेट चेंज

Advertisement

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' की रिलीज़ को प्रीपोन्ड कर दिया गया है. अब ये फिल्म 08 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ की जाएगी. इसे हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज़ किया जाएगा.

# उन्नी मुकुन्दन की 'मार्को' का फर्स्ट लुक आया

एक्टर उन्नी मुकुन्दन की मलयालम फिल्म 'मार्को' का फर्स्ट लुक आ गया. फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर में उन्नी सिगार पीते दिखाई दे रहे हैं. फिल्म के प्लॉट को लेकर फिलहाल कुछ पता नहीं चला है. मूवी अगले साल रिलीज़ की जाएगी.

# आमिर की फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल

पिछले दिनों से खबरें चल रही थीं कि सनी देओल, आमिर खान के साथ कोलैबरेट करने जा रहे हैं. आज आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने उस फिल्म का अनाउंसमेंट भी कर दिया है. आमिर खान प्रोडक्शन्स ने अनाउंस किया कि राज कुमार संतोषी की इस फिल्म में सनी देओल होंगे. मूवी का नाम होगा 'लाहौर, 1947'.

# 'टाइगर 3' में जूनियर एनटीआर का कैमियो?

'टाइगर 3' में शाहरुख खान के साथ-साथ जूनियर एनटीआर के कैमियो की भी खबरें आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि YRF स्पाई यूनिवर्स में 'टाइगर 3' के बाद 'वॉर 2' ही आएगी.  जिसमें जूनियर एनटीआर होंगे. इसलिए जूनियर एनटीआर के किरदार को टाइगर 3 में इंट्रोड्यूस करवाया जाएगा.

# 08 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी OMG 2

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है. इसे 08 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

# जियो स्टूडियो की 'पान पर्दा ज़र्दा' की शूटिंग शुरू

जियो स्टूडियो और रिलायंस एंटरटेनमेंट साथ मिलकर एक वेब शो बनाने जा रहे हैं. जिसका नाम होगा 'पान पर्दा ज़र्दा'. ये मध्य भारत में अवैध तरीके से हो रही अफीम की तस्करी पर बेस्ड गैंगस्टर ड्रामा सीरीज़ होगी. जिसमें मोना सिंह, तन्वी आज़्मी, सुशांत सिंह और राजेश तैलंग जैसे स्टार्स होंगे.

Advertisement