फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
शाहरुख के 'डंकी' टीज़र को 24 घंटों में 'टाइगर 3' से लाखों व्यूज़ ज़्यादा
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'डंकी (Dunki)' का पहला टीज़र 2 नवंबर को आ चुका है. मगर इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा इसके व्यूज़ से लगाया जा सकता है. यू-ट्यूब पर ये टीज़र नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है.
.webp?width=360)

6. ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' में संजीदा शेख
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' में टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख भी नज़र आएंगी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक उनका रोल फिल्म में गज़ब का ट्विस्ट लेकर आएगा.
7. विक्रांत की 12th Fail ने कमाए 13 करोड़
विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी विक्रांत मेस्सी की फिल्म 12थ फेल एक हफ्ते में बढ़िया कलेक्शन कर चुकी है. सैकनिल्क के मुताबिक मूवी ने 7 दिनों में 13.4 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
8. फैन इवेंट में शाहरुख ने लेट फैन को किया याद
शाहरुख के बहुत बड़े फैन मोहम्मद अशरफ की बीते दिनों मौत हो गई. अपने बर्थडे इवेंट पर शाहरुख ने अशरफ को याद किया. कहा, ''अशरफ दो सालों से बीमार थे. मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं. चाहता हूं कि आप सभी उनके लिए प्रार्थना करें.''
9. 'डंकी' टीज़र को 24 घंटों में मिले 'टाइगर 3' से ज़्यादा व्यूज़
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का पहला टीज़र 2 नवंबर को आ चुका है. मगर इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा इसके व्यूज़ से लगाया जा सकता है. यू-ट्यूब पर ये टीज़र नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. 24 घंटों में टीज़र को 36.8 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. अगर कम्पेयर किया जाए तो सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' से, तो इसके पहले प्रोमो यानी 'टाइगर का मैसेज' को 24 घंटे में सिर्फ 12 मिलियन व्यूज़ मिले थे. अब देखना होगा कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है.
10. 'तेजस' ने सात दिनों में कमाए 5.5 करोड़ रुपए
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' थिएटर्स में ऑडिएंस के लिए तरस रही है. फिल्म ने सात दिनों में सिर्फ 5.5 करोड़ रुपए कमाए हैं. वैसे 'तेजस' का रिव्यू हमने किया है आप इसे हमारे चैनल पर चेकआउट कर सकते हैं.
11. 'टाइगर 3' को यूए सर्टिफिकेट, ज़ीरो कट्स
सलमान खान की 'टाइगर 3' सेंसर बोर्ड से ज़ीरो कट्स के साथ पास हो गई. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिला है. साथ ही फिल्म से दो शब्दों को रिप्लेस किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी के सब टाइटल में बेवकूफ शब्द को मशरूफ से और फुलिश शब्द को बिज़ी से रिप्लेस किया गया है.
12. शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सितारे
शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में पूरा बॉलीवुड पहुंचा था. इस पार्टी में आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, एटली, एम. एस धोनी, मीरा राजपूत, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, राजकुमार हिरानी समेत इंडस्ट्री से जुड़े कई नामों ने शिरकत की.



















