The Lallantop

रणबीर कपूर की 'एनिमल' के ये सीन्स देख रूह कांप जाएगी

'एनिमल' को रिलीज़ होने में चार दिन बचे हैं. उसके पहले ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन यानी ब्रिटेन के सेंसर बोर्ड ने 'एनिमल' को एडल्ट रेटिंग दी है.

Advertisement
post-main-image
रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म के लिए पहली बार कोलैबरेट कर रहे हैं.

सिनेमा की खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको नीचे पढ़ने को मिलेगा. जानिए आज की सारी बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# प्रियांशु-कुब्रा की 'शहर लखोट' 30 नवंबर को होगी प्रीमियर

प्रियांशु पेन्युली, चंदन रॉय और कुब्रा सेत की सीरीज़ 'शहर लखोट' की रिलीज़ डेट आ गई है. इसे 30 नवंबर से एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Advertisement

# ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने 'एनिमल' के सीन्स पर खुलासा किया

'एनिमल' को रिलीज़ होने में चार दिन बचे हैं. उसके पहले ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन यानी ब्रिटेन के सेंसर बोर्ड ने 'एनिमल' को एडल्ट रेटिंग दी है. यानी इस फिल्म को 18 साल से बड़े उम्र के लोग ही देख सकते हैं. फिल्म के सिनॉप्‍स‍िस में कई हिंसक सीन्स बताए गए हैं. जैसे एक सीन में एक आदमी दूसरे का गला चाकू से रेत देता है. फिल्म में घरेलू हिंसा के कई सीन्स हैं, जिसमें आदमी अपनी घर की औरतों और बच्चों पर हमला करता है, उनके साथ ज़बरदस्ती करता है. लड़ाई के सीन्‍स में बंदूकों, कुल्हाड़ी के साथ ब्लेड का इस्‍तेमाल किया गया है. मूवी में बहुत सारी यौन हिंसा भी दिखाई देगी. जैसे एक शादी वाले सीन में एक मर्डरर अपनी वाइफ के ऊपर लेटा है. एक सीन में एक आदमी महिला से बलात्कार करने के बाद उसे बेइज़्जत करता है. इनके अलावा भी कई धमकाने और गाली-गलौज वाले सीन्स है.

# 'कॉफी विद करण' में आएंगे आमिर खान-किरण राव

Advertisement

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव आएंगे. मुंबई के YRF स्टूडियो में इस एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है. इसके पहले साल 2013 में आए 'कॉफी विद करण' के चौथे सीज़न में ये दोनों साथ आए थे.

# सलमान ने कहा, शाहरुख संग ऑफ स्क्रीन बेहतर केमिस्ट्री

सलमान और शाहरुख ने 'पठान' और 'टाइगर 3' में स्क्रीन शेयर की है. शाहरुख खान की 'पठान' में सलमान ने कैमियो किया था और सलमान की 'टाइगर 3' में शाहरुख ने. जब सलमान से उनके और शाहरुख की केमिस्ट्री के बारे में पूछा गया तो ANI से बात करते हुए बोले, ''हमारी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री, ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री से ज़्यादा बेहतर है. जब ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी अच्छी है, तो आप समझ सकते हैं कि हमारी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री कैसी होगी.''

# ममूटी की मलयालम फिल्म 'टर्बो' का फर्स्ट लुक आया

ममूटी की अगली मलयालम फिल्म 'टर्बो' का लुक आ गया. पोकिरी राजा के डायरेक्शन में बनने वाली ये एक थ्रिलर-एक्शन फिल्म होगी. जिसे अगले साल रिलीज़ किया जा सकता है.

# ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा 2' का फर्स्ट लुक प्रोमो आया

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा 2' का फर्स्ट लुक आ गया है. इसे 'कांतारा चैप्टर वन' बुलाया जा रहा है. ये 'कांतारा' की प्रीक्वल फिल्म है.

Advertisement