The Lallantop

सलमान की 'टाइगर' की तीनों फ्रेंचाइज़ फिल्में शाहरुख की 'पठान' से बहुत पीछे रह गईं

Salman Khan की फिल्म Tiger 3 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही. ओवरसीज़ मार्केट में भी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई.

Advertisement
post-main-image
'टाइगर 3' की बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब परफॉर्म कर रही है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगा. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. रिडली स्कॉट की 'ग्लैडिएटर' का बनेगा दूसरा पार्ट

रिडली स्कॉट की हिस्टॉरिकल ड्रामा फिल्म 'ग्लैडिएटर' का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है. जिसकी शूटिंग अगले हफ्ते से शुरू की जाएगी. 'ग्लैडिएटर' फिल्म साल 2000 में आई थी. इसका पार्ट 2 नवंबर 2024 में रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement

2. बारिश के बीच 'डंकी' की डबिंग करने पहुंचे शाहरुख

शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये मुंबई का वीडियो है. जिसमें वो बारिश के बीच डबिंग स्टूडियो से निकलते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि शाहरुख 'डंकी' की डबिंग के लिए स्टूडियो पहुंचे थे.

3. 'सैम बहादुर-एनिमल' के क्लैश पर बोले विक्की

Advertisement

विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' का रणबीर कपूर की 'एनिमल' से क्लैश हो रहा है. दोनों फ़िल्में एक दिसंबर को रिलीज़ हो रही है. इसी क्लैश पर विक्की कौशल ने बात की. कहा, ''जब एक टीम के दौ बैट्समैन मैदान पर उतरते हैं, तो आप ये नहीं कहते कि वो एक-दूसरे से क्लैश कर रहे हैं. वो एक सिंगल टीम की तरफ से खेलते हैं. हम यानी रणबीर और मैं भी हिंदी सिनेमा की तरफ से खेल रहे हैं.''

4. महेश बाबू ने कहा, रणबीर इंडिया के बेस्ट एक्टर

हैदराबाद में हुए 'एनिमल' के प्री-रिलीज़ इवेंट में महेश बाबू ने रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ की. कहा, ''मैंने कई बार कहा है मगर मुझे नहीं लगता रणबीर इस बात को सीरियसली लेते हैं. तो आज मैं इस स्टेज से सभी को ये बताना चाहता हूं कि मैं रणबीर कपूर का बहुत बड़ा वाला फैन हूं और मेरे हिसाब से रणबीर पूरे इंडिया में बेस्ट एक्टर हैं.''

5. राजामौली ने रणबीर की एक्टिंग की तारीफ की

प्री-रिलीज़ इवेंट में पहुंचे डायरेक्टर राजामौली ने भी रणबीर की तारीफ की. कहा, ''मेरे फेवरेट एक्टर रणबीर कपूर हैं.'' राजामौली ने रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा को उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

6. अनिल ने कहा, 'एनिमल' बदल देगी बॉबी की किस्मत

'एनिमल' में बॉबी देओल का रोल काफी खूंखार लग रहा है. उनके इसी रोल पर अनिल कपूर ने बात की. प्री-रिलीज़ इवेंट में कहा, ''ये फिल्म बॉबी देओल की लाइफ बदलने वाली है. ये फिल्म उन्हें बहुत बड़ा स्टार बना देगी.''

7. संदीप रेड्डी ने कहा, छूना चाहते हैं रणबीर के पैर

'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी रणबीर कपूर की तारीफ की. हैदराबाद में हुए प्री-रिलीज़ इवेंट में संदीप ने कहा कि रणबीर कपूर उनसे छोटे हैं मगर उनकी एक्टिंग देखने के बाद वो रणबीर के पैरों को छूना चाहते हैं, उनसे आशीर्वाद लेना चाहते हैं. वांगा ने ये भी कहा कि जितना धैर्य रणबीर के अंदर है, किसी और के अंदर नहीं देखा.

8. रणबीर कपूर की 'एनिमल' का बनेगा सीक्वल?

'एनिमल' की रिलीज़ से पहले ही इसके सीक्वल को लेकर चर्चा चालू है. जब मेकर्स से इस बारे में पूछा गया तो प्रड्यूसर भूषण कुमार ने कहा कि इसका जवाब 01 दिसंबर को मिलेगा. जब 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया करेगी.

9. 'टाइगर' की तीनों फिल्में 'पठान' से बहुत पीछे

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही. ओवरसीज़ मार्केट में भी ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान की तीनों ही 'टाइगर' फ्रेंचाइज़ फिल्में यानी 'एक था टाइगर', 'टाइगर ज़िंदा है' और 'टाइगर 3' मिलकर भी शाहरुख की 'पठान' के ओवरसीज़ कलेक्शन से बहुत पीछे रह गई है. 'पठान' ने जहां वर्ल्ड वाइड 48.8 मिलियन डॉलर यानी 406 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं 'टाइगर' फ्रेंचाइज़ की तीनों फिल्मों ने कुल मिलाकर 44.7 मिलियन डॉलर यानी 372 करोड़ रुपए की कमाई की.

Advertisement