The Lallantop

सनी देओल ने कहा, ''तारा सिंह हमारा सुपरमैन और हल्क है''

''जैसे हॉलीवुड में मार्वल कॉमिक्स हैं, वैसे यहां तारा सिंह है.''

Advertisement
post-main-image
सनी देओल का किरदार तारा सिंह इस बार अपने बेटे को बचाने पाकिस्तान जाएगा.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# आर्यन खान की वेब सीरीज़ में नहीं दिखेंगे शाहरुख खान?

आर्यन खान ने अपनी वेब सीरीज़ 'स्टारडम' की शूटिंग शुरू कर दी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शूट के पहले दिन शाहरुख खान सेट पर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि शाहरुख ने आर्यन से 'स्टारडम' में काम करने की इच्छा जतायी थी लेकिन आर्यन ने उनके इस ऑफर को ठुकरा दिया. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

Advertisement

#'गदर 2' के लिए सनी ने ली 300 प्रतिशत ज़्यादा फीस

'गदर 2' के लिए सनी देओल ने  300 प्रतिशत ज़्यादा फीस ली है. स्पॉटबॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सनी ने 'गदर 2' के लिए 20 करोड़ रुपए फीस ली है. जबकि सनी देओल अपनी बाकी और फिल्मों के लिए 5 से 6 करोड़ रुपए ही लेते हैं.

#सनी ने कहा, ''तारा सिंह हमारा सुपरमैन और हल्क है''

Advertisement

सनी देओल ने 'गदर 2' के अपने किरदार तारा सिंह पर बात की. उन्होंने कहा, ''तारा सिंह हमारा हल्क और सुपरमैन है. हर कोई हल्क और सुपरमैन को देखना चाहता है. जनता को लगता है कि स्क्रीन पर हीरो सबकुछ सही करता है. जैसे हॉलीवुड में मार्वल कॉमिक्स हैं, वैसे यहां तारा सिंह है.''

# सुष्मिता ने कहा, ''लोग मुझे लगातार मुझे 'छक्का' बुला रहे थे''

सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'ताली' का लुक शेयर किया था. जिसके बाद कॉमेंट बॉक्स में लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. न्यूज़ 18 से बात करते हुए सुष्मिता ने कहा,''सबसे पहले मैंने 'ताली' का पोस्टर शेयर किया था. जिसमें मेरा आधा चेहरा दिख रहा है और मैं ताली बजा रही हूं. मुझे याद है कि मेरे कमेंट सेक्शन में बिना नाम वाले लोग लगातार मुझे 'छक्का' बुला रहे थे. मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि वो मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं.''

# 'रॉकी और रानी' ने 10 दिनों में कमाए 105 करोड़ रुपए

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने दूसरे संडे को 13.5 करोड़ रुपए कमाए. 10 दिनों में मूवी ने ओवरऑल 105 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

# प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' होगी पोस्टपोन?

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के डायरेक्टर नाग अश्विन ने कहा कि फिल्म का कुछ हिस्सा अभी शूट होना बचा है. दोबारा इसकी शूटिंग की जानी है. न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक इसी वजह से फिल्म को 9 मई 2024 से थोड़ा आगे बढ़ा सकते हैं. मगर इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सनी देओल की 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग, अक्षय की 'OMG 2' से कई गुना ज़्यादा हो चुकी है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement