The Lallantop

रैपर बादशाह को किस मामले में ईडी ने समन भेजा है?

कैप्टन मिलर (Captain Miller) के बाद धनुष (Dhanush) एक म्यूज़िकल फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. वो एक मशहूर म्यूज़िक कम्पोज़र की बायोपिक में दिखाई देंगे. जिसकी शूटिंग अगले साल से शुरू होनी है.

Advertisement
post-main-image
जल्द ही ईड बादशाह से पूछताछ करेगी.

फिल्मी दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 07 नवंबर को आएगा 'सैम बहादुर' का ट्रेलर

मेघना गुलज़ार के डायरेक्शन में बनी विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'सैम बहादुर' के ट्रेलर की रिलीज़ डेट पता चल गई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'सैम बहादुर' का ट्रेलर 07 नवंबर को आएगा. इसे मानेकशॉ सेंटर दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा.

Advertisement

2. लायंसगेट ने 'किल' के नॉर्थ अमेरिकन-यूके राइट्स खरीदे

धर्मा प्रोडक्शन और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इंडियन फिल्म 'किल' के नॉर्थ अमेरिकन और यूके राइट्स खरीद लिए हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी हॉलीवुड स्टूडियो ने किसी इंडियन प्रोडक्शन हाउस की फिल्म के राइट्स खरीदे हैं. निखिल भट्ट के डायरेक्शन में बनी ये मूवी अगले साल रिलीज़ होगी.

3. पहले मंडे 12th Fail की कमाई में गिरावट

Advertisement

विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' वर्ड ऑफ माउथ से बढ़िया कमाई कर रही है. मगर पहले सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आई. सोमवार को इसने सिर्फ 1.50 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म की चार दिनों की कमाई हो गई 8.24 करोड़ रुपए.

4. पहले मंडे को 'तेजस' ने कमाए 45 लाख रुपए

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' बिल्कुल डिजास्टर साबित हो रही है. पहले मंडे को मूवी ने सिर्फ 45 लाख रुपए का कलेक्शन किया है. चार दिनों में मूवी  ने सिर्फ 4.2 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है.

5. कार्तिक आर्यन ने वायरल वीडियो को झूठा बताया

कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस वीडियो में वो राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं. कार्तिक वीडियो में खुद को कांग्रेसी बताते नज़र आ रहे हैं. लेकिन ‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में ये वीडियो एडिटेड निकला है. मामला जब बढ़ गया तो कार्तिक ने ट्वीट कर बताया. कि उनका ये वीडियो दरअसल एडिट करके शेयर किया जा रहा है. असल में ये वीडियो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के विज्ञाप का है.

7. ऑनलाइन सट्टेबाज़ी मामले में बादशाह को समन

ऑनलाइन सट्टेबाज़ी केस में रैपर बादशाह को ईडी की तरफ से समन भेजा गया है. बादशाह पर 'महादेव ऐप' की सहायक 'ऐप फेयरप्ले' को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है.

Advertisement