फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
रणबीर की 'एनिमल' ने 'सलार', 'डंकी' को पछाड़ दिया
रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने व्यूवरशिप के मामले में शाहरुख की 'डंकी' और प्रभास की 'सलार' को पछाड़ दिया है.

1. 'ड्यून 2' ने 7 दिनों में कमाए 17 करोड़ रुपए
टिमथी शालामे की 'ड्यून पार्ट 2' 01 मार्च को इंडिया में रिलीज़ हुई थी. मूवी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. इसने सात दिनों में इंडिया में 17 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं ग्लोबली इसने 217 मिलियन डॉलर यानी करीब 1700 करोड़ रुपए कमाए हैं.
2. BMCM से 'मैदान' के क्लैश पर बोले अजय
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का ट्रेलर आ गया है. इसका क्लैश अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से होने जा रहा है. इस क्लैश पर अजय ने कहा, ''हम दोनों की फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं. अक्षय और मैं एक-दूसरे के लिए फैमिली जैसे हैं और बहुत अच्छे दोस्त हैं. हम दोनों इसे क्लैश की तरह नहीं देखते. हमारा नज़रिया अलग है. हमारे लिए ये एक बड़ा वीकेंड है. फेस्टिवल टाइम है, जिससे हमारी फिल्म को ही फायदा होगा. मैं आशा करता हूं कि दोनों ही फिल्में बढ़िया करेंगी.''
3. 8 मार्च को 'लापता लेडीज़' के टिकट 100 रुपए के बिके
वुमेन्स डे के मौके पर 'लापता लेडीज़' के मेकर्स ने फिल्म की टिकट 100-100 रुपए की कर दी है. मेकर्स ने अनाउंस किया है किरण राव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के टिकट, महिला दिवस पर 100 रुपए के बेचे जाएंगे.
4. 10 मार्च को टीवी पर आएगी अक्षय कुमार की OMG 2
थिएटर्स में बवाल काटने के बाद अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 टीवी पर आने वाली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 10 मार्च को फिल्म का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होगा. इसे कलर्स सिनेप्लेक्स पर रात 8 बजे देखा जा सकेगा.
5. रणबीर की 'एनिमल' ने 'सलार', 'डंकी' को पछाड़ दिया
रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने व्यूवरशिप के मामले में शाहरुख की 'डंकी' और प्रभास की 'सलार' को पछाड़ दिया है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ के दूसरे हफ्ते में 'एनिमल' को 5.5 मिलियन यानी करीब 55 लाख घंटे देखा गया. वहीं 'डंकी' को 42 लाख और 'सलार' को करीब 20 लाख घंटे का वॉच टाइम मिला.
6. हुमा कुरैशी ने विशाल के साथ अनाउंस की अगली फिल्म
हुमा कुरैशी ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसे विशाल राणा प्रोड्यूस करेंगे. इस फिल्म में हुमा, ऑटो ड्राइवर बनेंगी. मूवी का नाम फिलहाल नहीं रखा गया है. जल्द ही इसे लेकर बाकी अपडेट्स को भी अनाउंस किया जाएगा.
7. प्रभास ने पूरी की 'कल्कि 2898 AD' के गाने की शूटिंग
प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' में दिशा पाटनी का एक स्पेशल नंबर होने वाला है. जिसके लिए पूरी टीम इटली पहुंची हैं. वहां से दिशा और प्रभास की एक तस्वीर वायरल हो रही है. रिपोर्ट्स हैं कि दिशा, प्रभास ने इस गाने की शूटिंग पूरी कर ली है. बताया जा रहा है कि इस गाने के साथ फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो गई.











