लल्लनटॉप में हमारे एक प्रिय संपादक हैं, सिद्धांत मोहन. वो कहते हैं खबर में लोकल नहीं ग्लोबल माल होना चाहिए. यानी खबर में ऐसे रेफ्रेंसेज देने चाहिए, जो सबको समझ आए. यदि वो ये खबर एडिट करते तो आगे मैं जो लिखने जा रहा हूं, उड़ा देते. मुद्दा ये है कि आप दिल्ली में रहते हों या न रहते हों, पर दिल्ली की मेट्रो के बारे में ज़रूर सुना होगा. इन मेट्रो स्टेशन्स के बाहर एक भाईसाहब की किताब आपको ज़रूर मिल जाएगी. वो किताब है 'एलकेमिस्ट' और वो भाईसाहब हैं, पाउलो कोएलो. इतना तो पक्का है आपने कॉलेज लाइफ में इनका नाम ज़रूर सुना होगा. नाम न भी सुना हो तो इनकी किताब ज़रूर आंखों के सामने से गुज़री होगी. अब इन्हीं बड़े लेखक ने भारत के बड़े सुपरस्टार Shah Rukh Khan की तारीफ की है.
जिसकी किताबें आपने कभी स्टेशन से खरीदी होंगी, उसने शाहरुख खान की तारीफ की है
न सिर्फ तारीफ की, बल्कि शाहरुख की एक फिल्म भी सुझा दी.
.webp?width=360)

दरअसल 30 जनवरी को शाहरुख अपने घर मन्नत के बार फैन्स से मिले थे. इसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर साझा किया. इसी का रिप्लाई करते हुए पाउलो ने शाहरुख की सराहना की है.
पहले शाहरुख ने फैन्स का वीडियो शेयर करते हुए लिखा:
मेहमान नवाज़ी 'पठान' के घर पर...मेरा संडे प्यारा बनाने के लिए सभी मेहमानों का शुक्रिया. प्रेम और आभार.
इस पर पाउलो ने रिप्लाई करते हुए लिखा:
किंग. लेजेंड. दोस्त. पर इन सबसे ऊपर एक बढ़िया ऐक्टर.
पाउलो ने अपने उन फॉलोवर्स के लिए जो शाहरुख को नहीं जानते. उनके लिए लिखा:
जो वेस्ट में इन्हें नहीं जानते, मैं इनकी एक फिल्म आप सबको सजेस्ट करता हूं, माई नेम इज खान - आई एम नॉट अ टेरेरिस्ट
इससे पहले भी पाउलो शाहरुख की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने लिखा था:
उनकी पहली फिल्म जो मैंने देखी, वो थी 'माई नेम इज खान'. सिर्फ ये मूवी ही अच्छी नहीं थी, बल्कि यदि हॉलीवुड पक्षपाती नहीं है, तो शाहरुख को इसके लिए ऑस्कर मिलना चाहिए.
वीडियो: सलमान खान और शाहरुख खान के पठान वाले पोस्ट क्रेडिट सीन की कहानी बहुत मज़ेदार है






















