Thalapathy Vijay ने पिछले दिनों अपनी फिल्म The Greatest of All Time (GOAT) की अनाउंसमेंट की थी. जिसका पोस्टर देखकर ही लोगों ने फिल्म के प्लॉट और कहानी का अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया था. ताज़ा खबर ये है कि विजय की इस फिल्म ने रिलीज़ से पहले उन्हीं की पिछली फिल्म Leo का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
विजय की GOAT ने रिलीज़ से पहले ही 'लियो' को बहुत पीछे छोड़ दिया
The Greatest of All Time के डिजिटल राइट्स बिक गए हैं. जिसे नेटफ्लिक्स ने खरीदा है.
.webp?width=360)
कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के डिजिटल राइट्स बिक गए हैं. जिसे नेटफ्लिक्स ने खरीदा है. वेंकट प्रभु के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को नेटफ्लिक्स ने 125 करोड़ रुपए में खरीदा है. जबकि इसके पहले विजय की रिलीज़ हुई 'लियो' के डिजिटल राइट्स भी नेटफ्लिक्स ने ही 120 करोड़ रुपए में खरीदे थे.
थलपति विजय की फिल्म GOAT इसलिए भी खास होने वाली है कि ये उनकी दूसरी लास्ट फिल्म होगी. विजय एक्टिंग छोड़कर राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले विजय ने अनाउंस किया कि वो फिल्में छोड़कर पूरी तरह से राजनीति में उतरने वाले हैं. उन्होंने बताया था कि वो एक और फिल्म में काम करेंगे. क्योंकि उसके लिए हामी भर चुके हैं. वो फिल्म होगी Thalapathy 69.
GOAT में थलपति विजय के साथ जयराम, योगी बाबू, प्रभु देवा और मीनाक्षी चौधरी जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. GOAT के अब तक दो पोस्टर्स आए हैं. इससे पता चल रहा है कि इस फिल्म में विजय डबल रोल में दिखाई देंगे. एक पोस्टर में दोनों कैरेक्टर बाइक पर बंदूक पकड़े नज़र आ रहे हैं. जबकि दूसरे पोस्टर में ये दोनों स्काइ डाइविंग सूट में दिख रहे हैं.
GOAT एक साइंस फिक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसमें टाइम ट्रैवलिंग के मसले पर बात की जाएगी. इसी आधार पर कहा जा रहा था कि GOAT की कहानी हॉलीवुड फिल्म 'जेमिनाई मैन' से उठाई गई है. हालांकि वेंकट प्रभु ने इन सभी खबरों को गलत बताया है. फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2023 में शुरू हो चुकी है. फिल्म के कुछ हिस्से चेन्नई और कुछ सीक्वेंस बैंकॉक में फिल्माए गए हैं. GOAT की रिलीज़ डेट अब तक नहीं बताई गई है. मगर इसे 2024 के आखिर तक रिलीज़ किया जा सकता है.












