Thalpathy Vijay की फिल्म Leo बहुत सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने जा रही है. ये साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बनने जा रही है. जबकि इस साल ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ जैसी भीमकाय फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक ‘लियो’ दुनियाभर में पहले दिन 130 करोड़ से ज़्यादा छापने वाली है. इससे पहले सबसे बड़ा आंकड़ा ‘जवान’ के नाम था. शाहरुख की फिल्म ने पहले दिन करीब 129 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. वहीं ‘पठान’ दुनियाभर में 106 करोड़ की ओपनिंग के साथ खुली थी.
'पठान', 'जवान', गदर 2' पीछे! साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग 'लियो' लेगी
'लियो' वालों ने सही दिमाग चलाया. पहले विदेशों में एडवांस बुकिंग खोली. उसके दो हफ्ते बाद इंडिया में बुकिंग की खिड़की खुली. फिल्म ने अमेरिका में अच्छा एडवांस कलेक्शन कर भी लिया है.


इंडिया में ‘लियो’ की एडवांस बुकिंग बीते रविवार यानी 15 अक्टूबर से ही खुली है. हालांकि मेकर्स ने उससे दो हफ्ते पहले ही विदेशों में एडवांस बुकिंग वाली खिड़की खोल दी थी. तब इस स्ट्रैटेजी पर सवाल उठाए गए. जिस देश में विजय और उनकी फिल्म की हाइप है, वहां बुकिंग खोलने में देरी क्यों हो रही है. मेकर्स जानते थे कि तमिलनाडु में विजय की कट्टर फैन फॉलोइंग है. इंडिया में वो लोग कभी भी बुकिंग खोलें, वहां से पर्याप्त ऑडियंस मिलेगी ही. ऐसा हुआ भी है. Sacnilk की मानें तो इंडिया में ‘लियो’ के पहले दिन के लिए करीब 12 लाख टिकट बुक को चुकी हैं. इसमें से 11 लाख तमिलनाडु के शोज़ के लिए बुक हुई हैं.
देशभर में ‘लियो’ का पहला शो सुबह चार बजे से शुरू होने वाला है. बस तमिलनाडु में मेकर्स ऐसा नहीं कर पा रहे हैं. तमिलनाडु में अपने स्टार्स की फिल्मों को लेकर अलग चाव रहता है. ऐसे में ‘लियो’ के प्रोड्यूसर सेवन स्क्रीन स्टूडियो चाहते थे कि ‘लियो’ के सुबह चार बजे वाले शो रखने दिए जाएं. पहले तमिलनाडु सरकार के पास बात गई. वो मान गए. उन्होंने घोषणा की कि ‘लियो’ के स्पेशल शोज़ रखे जाएंगे. बस टाइम पर मुहर नहीं लगाई. हालांकि कुछ दिन बाद सरकार अपने फैसले से पलट गई. जवाब में फिल्म वाले मद्रास हाई कोर्ट पहुंचे. 16 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी लेकिन किसी वजह से टल गई. 17 अक्टूबर की सुबह बेंच के सामने मामला पहुंचाया. उन्होंने कोई आदेश जारी नहीं किया. बस सरकार और मेकर्स को आपस में बात करने को कहा. कोर्ट ने सुबह चार बजे वाले शो पर तो ठप्पा नहीं लगाया लेकिन कहा कि बातचीत कर के सुबह सात बजे के शोज़ रखे जा सकते हैं. बता दें कि अभी ‘लियो’ का तमिलनाडु में सबसे पहला शो सुबह नौ बजे खुलेगा.
वीडियो: थलपति विजय की ‘लियो’ शाहरुख की जवान, पठन का रिकॉर्ड तोड़ डालेगी?




















