आठ अक्टूबर से इंदौर में टेस्ट होना है. अपन हैं नहीं उधर भिया, अपने कने नहीं था कि क्रिकेट देखने पहुंच पाए पन सनन मैच होगा. लपक के बैटिंग-बॉलिंग देखने मिलेगी. इंदौर में ये पहली बार है के इंटरनेशनल लेवल का टेस्ट मैच हो रहा है. एमपी की हिस्ट्री में ये पहला इंटरनेशनल लेवल का टेस्ट मैच है. मौक़ा है कलेक्टर से लेकर राजवाड़े तक पूरा तिरंगे वाली झालरें फिर लटका दें. तीन में दो मैच जीत चुके हैं, ये भी जीत लें तो रेडिसन में पार्टी करेंगे.
लेकिन अपन अभी से कोहली को बता रहे हैं, इंदौर पहुंच के क्या करना है, क्या नहीं करना. हमारे कहे पे चलोगे, सब सही-साट रहेगा. और बड़े जो अंड-संड किया न, तो कैसेट उलझते देर नहीं लगती.
1. राजवाड़े पर पोहा

Source- blog.founly
एयरपोर्ट उतरें और वहां से लपक के राजवाड़ा पहुंचे. बीच में चाहें तो बड़े गणपति का दर्शन कर लें, राजवाड़े पर सेल्फी लें. बाकी का इंदौर राजवाड़े पर ही मिल जाएगा, हम इन्दौरी कुछ भी हो वहां पहुंचने में देर नहीं लगाते. फिर कोहली एंड टीम को पोहे खाने हैं क्योंकि इंदौर माने राजवाड़ा और इंदौर माने पोहे. उसके बिना इंदौर आना या न आना एक बराबर. मिंडी. थोड़ा आगे जाकर सर्राफा में आठ फ्लेवर के गोलगप्पे खाने ही हैं, जोशी के दहीबड़े तो वैसे भी लिस्ट में होगा.
2. खान नदी देख लें

Source- Facebook Indore ki baaten
इंदौर चढ़ाता है, तो उतारता भी है. जाते-जाते खान नदी देखते जाएं. कम कहे को ज्यादा समझें, अगर यहां मैच हारे या किसी रोज़ बुरा खेले तो भिया लोग शाम को यहीं बोटिंग कराएंगे. इतना फेन, इतना फेन और इतने मच्छर हैं कि हारना भूल जाएंगे.
3. होर्डिंग्स के लिए तैयार रहें

imgur
भियाओ, बड़े चतरे रहते हैं यहां. प्लेन बाद में उतरेगा यहां छोटू भइया मित्र मंडल आपका स्वागत पहले से कर रहा होगा. बहुत संभल के रहना होगा, बड़ा से बड़ा शाना यहां कब होर्डिंग पर टंग जाता है, पता नहीं लगता.
4. छप्पन दुकान जाना है कि नहीं

Source- cookingisfunn
छप्पन दुकान जाएं, विजय की खोपरा पेटीज खाएं. दोनों चटनी डलवाके. बैंजो भी ट्राई करें सिर्फ इंदौर ही तो है, जहां बैंजो खाया भी जाता है और बजाया भी जाता है. हम खाने वाले की बात कर रहे हैं.
5. भाभीजी के लिए शॉपिंग इससे सस्ती कहीं न होगी

Source-ghumakkar
माहेश्वरी साड़ी तीन सौ रुपये में. लहंगा साढ़े चार हजार में. और जींस तो यहां हर बेसमेंट में बन रही होती है. गुच्ची अरमानी भी इमली बाजार से अपना प्रोडक्ट खरीद ले जाते हैं. अंग्रेजी शॉपिंग करनी है तो अपोलो टावर चले जाओ. धनतेरस आ रहा है कसेरा बाजार चले जाओ.
6. बड़े का गाना सुन लो
https://www.youtube.com/watch?v=Fn6L9AQ8PaM नवराते चल रहे हैं.. अभिव्यक्ति गरबा भी चल रहा होगा. पंखिडा भी चल रहा होगा. 'बड़े' आजकल गाने गाते हैं. बड़े को जानते हो न. भजन सुनना हो तो बिल्कुल सही टाइम है. फ्री का इंटरटेंनमेंट मिलेगा. ऐसा और कहां होता है?7. घमंड न करें

Source- burrp
जीत-हार लगी रहती है. झूं-झां खेल रहे हो या तिरभिन्नाट. घमंड नहीं आना चाहिए. घमंडी यहां बस लस्सी होती है. सरवटे जाओ, पहले जीके में दबा के वेज लॉलीपॉप खाओ, लाल चटनी के साथ. फिर घमंडी लस्सी. मैच अपना भिया.
8. स्टेडियम में बैंड
https://www.youtube.com/watch?v=CKPVgAyi1hEइंदौर के बैंड वालों की खासियत है वो शादी में वॉशिंग पाउडर निरमा बजाकर नचा देते हैं. अगर आपको कहीं 'लाइफबॉय है जहां तंदरुस्ती है वहां' बजता सुनाई दे तो समझिए किसी इन्दौरी ने भारत बैंड किया होगा. टीम इंडिया को स्टेडियम में भी यही बैंड सुनने को मिल सकता है. सम्पट में डाल लें अभी से.
9. चरखे से बचके
source- indianeagleयहां जीरावन है, बटले हैं, झन्नाट सेव है. लहसुन से लेकर लौंग तक, लेकिन संभल के. पता लगा उसल पे उसल खाए जा रहे. बटले वाला और मोठ वाला ऊपर से गरम गोदाम चल गई और पेट की बारा बज गई.
10. पाइलेट से बचके
https://www.youtube.com/watch?v=6xBwloGeuTAजाते में ध्यान रहे, पायलट ही हो पायलेट न हों. कई दफे एबले भी मिल जाते हैं जो बहुत हाय-बाप में हवाईजहाज उड़ाते हैं. छोरे बहुत तड़प में रहते हैं तो पलसीकर कॉलोनी की सड़क को एरोड्रम समझ लेते हैं. और हां बीआरटीएस पर जाम में न फंसना.
ये भी पढ़ लो:
विराट कोहली, कानपुर में मैच भले हार जाना, लेकिन ये 3 काम मत करना
घातक कथाएं जो कानपुर से शुरू होना चाहती हैं












