The Lallantop

कंगना की 'इमरजेंसी' पर बैन लगेगा?

कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' का सिख समुदाय विरोध कर रहा है. उनका कहना है कि फिल्म में सिखों का गलत चित्रण किया गया है.

Advertisement
post-main-image
तेलंगाना सरकार फिल्म को बैन करने के लिए कानूनी सलाह ले रही है.

Rajkummar Rao की अगली फिल्म का पोस्टर आया, Kangana की Emergency पर बैन लगा सकती है तेलंगाना सरकार, Heeramandi को बुसान फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेशन. Cinema की ऐसी ही सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
1. 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का फर्स्ट लुक आया

जुरासिक वर्ल्ड सीरीज़ की चौथी फिल्म का टाइटल 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' होगा. मेकर्स ने इस फिल्म से स्कारलेट जोहैन्सन और जॉनाथन बेली का फर्स्ट लुक भी रिवील किया है. फिल्म को गैरेथ एडवर्ड्स ने डायरेक्ट किया है. 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' 2 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

2. राजकुमार राव की अगली फिल्म का पोस्टर आया

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. एक पोस्टर के साथ उन्होंने ये खबर शेयर की. पोस्टर में वो हाथ में गन लिए एक जीप पर खड़े नज़र आ रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बनाएंगे क्या, बताएंगे कल". फिल्म का टाइटल कल अनाउंस किया जाएगा.

Advertisement
3. सिद्धांत चतुर्वेदी की 'युध्रा' का ट्रेलर आया

सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की फिल्म 'युध्रा' का ट्रेलर आ गया है. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में राघव जुयाल, गजराज राव, राम कपूर जैसे कलाकार भी महत्त्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे. 'युध्रा' को रवि उद्यावर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

4. 'इमरजेंसी' पर बैन लगा सकती है तेलंगाना सरकार

कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' का सिख समुदाय विरोध कर रहा है. उनका कहना है कि फिल्म में सिखों का गलत चित्रण किया गया है. अब तेलंगाना के एक सिख संगठन ने फिल्म को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं. जिसके बाद सरकार फिल्म को बैन करने के लिए कानूनी सलाह ले रही है. 'इमरजेंसी' 6 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.

5. 'हीरामंडी' को बुसान फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेशन

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' को 29th बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दो अलग-अलग कैटेगरीज़ में नॉमिनेशन मिला है. एक है बेस्ट ओटीटी ओरिजिनल और दूसरा सीरीज के गाने 'सकल बन' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है. इस सीरीज़ में मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन शहगल और संजीदा शेख जैसे कलाकारों ने काम किया है.

Advertisement
6.  लक्ष्य-राघव की 'किल' की ओटीटी रिलीज़ डेट आई

लक्ष्य ललवानी और राघव जुयाल की फिल्म 'किल' 6 सितम्बर को ओटीटी पर रिलीज़ होगी. भारत में इसे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. फिल्म इंटरनेशनल व्यूअर्स के लिए प्राइम वीडियो पर पहले से ही उपलब्ध है. इसे निखिल नागेश भट ने डायरेक्ट किया है. 'किल' को दुनियाभर में क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली है.

वीडियो: Kangana Ranaut के Farmers Protest वाली बात पर Simranjit Mann ने विवादित बयान दिया था

Advertisement