The Lallantop

स्वरा भास्कर का X अकाउंट परमानेंट सस्पेंड हुआ, मगर क्यों?

Swara Bhasker ने Mahatma Gandhi पर ऐसा क्या कह दिया कि ट्विटर ने उनका अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया?

Advertisement
post-main-image
स्वरा भास्कर के पुराने दो पोस्ट की वजह से उनका अकाउंट सस्पेंड किया गया है.

Swara Bhasker. जानी-मानी एक्ट्रेस. अपनी फिल्मों से ज़्यादा स्वरा अपने पोस्ट और बयानों के लिए जाती हैं. पॉलिटिक्स हो या देश में चल रहे विवाद, स्वरा हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी बात खुलकर रखती है. अब उनके हाल ही में किए गए एक पोस्ट की वजह से उनका ट्विटर यानी एक्स अकाउंट परमानेंट सस्पेंड कर दिया गया है. स्वरा ने खुद बताया कि उनके पोस्ट पर कॉपीराइट उल्लंघन की वॉर्निंग आई और फिर उनका  X अकाउंट पर्मानेंटली सस्पेंड कर दिया गया है. आइए बताते हैं क्या है पूरी बात.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने एक्स अकाउंट के डिलीट होने की खबर बताई. स्वरा ने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट किया. लिखा,

''डियर एक्स,

मेरे दो ट्विट्स के दो फोटोज़ पर कॉपीराइट उल्लंघन की बात बताई गई है. जिसके आधार पर मेरा एक्स अकाउंट लॉक कर दिया गया है. अब मैं उसे एक्सेस नहीं कर पा रही हूं. अब आपकी टीम की तरफ से मेरे अकाउंट को परमानेंट सस्पेंड कर दिया गया है.

एक पोस्ट ऑरेंज बैकग्राउंड में है जिसमें हिंदी, देवनागरी में लिखा है, गांधी हम  शर्मिंदा हैं, तेरे कालित ज़िंदा हैं. ये एक बहुत पॉपुलर स्लोगन है जो भारत के प्रोग्रेसिव मूवमेंट को दिखाती है. इसमें कुछ भी कॉपी राइट जैसा नहीं है. दूसरी फोटो मेरे बच्चे की है जिसके फेस पर भारत का झंडा लगा है और पोस्ट में लिखा है हैप्पी रिपब्लिक डे.

ये कैसे कॉपी राइट का उल्लंघन हो सकता है. मेरे बच्चे का कॉपीराइट किसके पास होगा?  

ये दोनों शिकायतें कॉपीराइट की किसी भी कानूनी परिभाषा या किसी भी तर्क या तार्किक समझ से बाहर और हास्यास्पद है. यदि ये ट्वीट बड़े पैमाने पर रिपोर्ट किए गए हैं तो उनका उद्देश्य यूज़र को परेशान करना है.इसका उद्देश्य मेरी बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाना है. प्लीज़ इसका रिव्यू करें और अपने निर्णय को वापिस लें.''

Advertisement

ख़ैर, स्वरा लंबे वक्त से राजनीति से जुड़े मुद्दों पर बयान देती आई हैं. कई बार वो कई प्रोटेस्ट का हिस्सा भी बनी हैं. स्वरा ने साल 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी कर ली. अब उन दोनों की एक बेटी है.  

वीडियो: स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद की सीट पर आखिरी राउंड में क्या हुआ?

Advertisement
Advertisement