The Lallantop

सलमान खान की अगली फिल्म प्रभास-वांगा की 'स्पिरिट' से क्लैश करने जा रही है?

सलमान खान ने अगले साल की ईद अपनी फिल्म के लिए बुक कर ली!

Advertisement
post-main-image
ईद पर अब तक सलमान खान की 16 फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं.

Salman Khan ने 17 साल पहले ईद रिलीज़ का ट्रेंड शुरू किया था. 2009 में Wanted वो पहली फिल्म थी, जो इस त्योहार पर रिलीज़ हुई थी. तबसे अबतक ईद और सलमान का गज़ब का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. अब वो एक बार फिर इस डेट पर अपना कमबैक करने वाले हैं. खबर है कि वो नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर Vamsi Paidipally की मूवी के लिए ईद 2027 की डेट तय कर रहे हैं. अगर ऐसा हुआ, तो उनका क्लैश Sandeep Reddy Vanga और Prabhas की Spirit से होगा.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वामसी पैडिपली को 'महर्षि' और 'वारिसू' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ मिलकर वो लंबे समय से सलमान के साथ एक मूवी प्लान कर रहे हैं. कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि सलमान ने इस पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर के लिए सहमति दे दी है. इसलिए मेकर्स ने स्क्रिप्ट राइटिंग के साथ इसकी रिलीज़ डेट को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है.

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

Advertisement

"सलमान खान की दिल राजू और वामसी पैडिपली के साथ बातचीत चल रही है. वो लोग अपनी-अपनी डेट्स इस तरह प्लान करना चाहते हैं कि फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज़ किया जा सके. फिलहाल प्रोड्यूसर और डायरेक्टर इस आइडिया पर सोच-विचार कर रहे हैं और जल्द ही सलमान को अपनी पूरी प्लानिंग के साथ जवाब देंगे."

सूत्र ने आगे कहा,

"ये पूरी तरह एक कॉमर्शियल एंटरटेनर फिल्म होगी. इसमें सलमान खान अपने फैंस के लिए खास अंदाज़ में नजर आएंगे. वामसी चाहते हैं कि सलमान को वैसे ही दिखाया जाए, जैसा दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं. मूवी का प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है. मेकर्स अप्रैल 2026 में इसकी शूटिंग शुरू करना चाहते हैं."

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले मेकर्स फिल्म की तैयारी पूरी कर लेना चाहते हैं. मूवी में VFX का काम भी है, जिसमें काफ़ी समय लगेगा. इस तरह फिल्म सीधे 2027 के फर्स्ट हाफ़ में रिलीज़ होगी. मेकर्स इसके लिए ईद की डेट तलाश रहे हैं. अगले साल ईद 09 मार्च यानी मंगलवार को पड़ रही है. मेकर्स चाहेंगे कि वो अपनी फिल्म को कुछ दिन पहले रिलीज़ कर, लंबे वीकेंड और ईद की छुट्टी का फ़ायदा उठाएं. ऐसे में सबसे सटीक डेट 05 मार्च यानी फ्राइडे की है. लेकिन इस संदीप रेड्डी वांगा ने ये डेट 'स्पिरिट' के लिए बुक कर रखी है.

'स्पिरिट' को पैन वर्ल्ड रिलीज़ दिया जाएगा. ऐसे में अगर सलमान की फिल्म इस डेट पर आई, तो दोनों तरफ़ के लोगों फिल्मों का नुकसान होना तय है. ऐसे में किसी एक पक्ष को समझौता करना पड़ सकता है. वैसे 2026 में भी सलमान इसी तरह की उलझन में पड़े थे. रिपोर्ट थी कि वो 'मातृभूमि' को 19 मार्च यानी ईद से ठीक पहले रिलीज़ करना चाहते थे. मगर तब 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' इस डेट पर क्लैश करने वाली थीं. प्लस सलमान की फिल्म का काफी काम भी बचा हुआ था. इसलिए उन्होंने अपना मन बदल दिया. अब तक ‘मातृभूमि’ की रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं हुई है.

वीडियो: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदला, अब कहलाएगी 'मातृभूमि'

Advertisement