The Lallantop

राम नवमी पर आएगा रणबीर की 'रामायण' का नया टीज़र!

लंबे समय से ऐसी खबरें चल रही थीं कि 'रामायण' के मेकर्स ने इवेंट कैंसल कर दिया है. अब देखना है कि इवेंट होता है या ये टीजर डिजिटली रिलीज़ किया जाता है.

Advertisement
post-main-image
पहले गेटवे ऑफ इंडिया पर रामायण का ग्रैंड इवेंट होने वाला था.

क्या Nora Fatehi के खिलाफ़ Fatwa जारी हुआ है? Mirzapur: The Movie कब रिलीज़ होगी? Dil Raju और Vamsi Paidipally वाली Salman Khan की Action Thriller के बारे में क्या अपडेट आया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# राम नवमी को आएगा 'रामायण' का टीज़र?

'रामायण' वो फिल्म है, जिस पर पूरे देश की निगाहें हैं. राम नवमी के दिन गेटवे ऑफ इंडिया पर इस ग्रैंड इवेंट होने की ख़बरें थीं. कहा गया था कि इस देश-दुनिया की हस्तियों को इसके इन्वाइट्स तक भेज दिए गए हैं. फिर कुछ दिन बाद अपडेट आया, कि ये इवेंट कैंसल हो गया है. मगर अब एक बार फिर इसके रिवावइल की ख़बरें हैं. सोशल मीडिया पर दी रामायण नाम के पेज सहित और कई हैंडल्स ने नए अपडेट पोस्ट किए हैं. इनके मुताबिक, राम नवमी पर 'रामायण' का नया टीज़र रिलीज़ किया जाएगा. इसमें भगवान राम, रावण और सीता माता के पात्र की झलक दिखाई जाएगी. इस टीज़र में मेकर्स दिखाएंगे कि 'रामायण' को वो किस भव्यता के साथ बना रहे हैं. हालांकि इस बारे में अब तक मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. 

Advertisement

# अश्लील गाने के कारण नोरा के खिलाफ़ फ़तवा जारी

कन्नड़ा फिल्म 'KD: द डेविल' के लिए शूट हुए अश्लील गाने ने नोरा को चौतरफ़ा मुश्किल में डाल दिया है. ह्यूमन राइट्स कमीशन और नेशनल कमीशन फॉर विमन के नोटिस के बाद अब उनके खिलाफ़ फ़तवा भी जारी हो गया है. अलीगढ़ के मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के चीफ मुफ्ती मौलाना इफराहीन हुसैन ने गाने को अश्लील बताते हुए उसे हराम और गुनाह-ए-कबीरा क़रार दिया है. अब तक इस मामले में नोरा की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

# एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने अनाउंस की सालभर की फिल्में-सीरीज़

Advertisement

एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने 19 मार्च की शाम साल 2026 में आने वाले अपने प्रोजेक्ट्स अनाउंस किए. इनमें फिल्में और  सीरीज़ शामिल हैं. कुछ शो नए हैं, तो कुछ सीक्वल हैं. नई हिंदी सीरीज़ में में बॉबी देओल की 'तीन कौए', विजय वर्मा की 'मटका किंग', केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय', अली फ़ज़ल की 'राख' और रवि किशन की 'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' सहित कुल 16 सीरीज़ शामिल हैं. इसकी पांच थिएट्रिकल फिल्मों में 'मिर्जापुर: द मूवी' सबसे एंटिसिपेटेड प्रोजेक्ट है. स्ट्रीमिंग फिल्मों में प्रतीक गांधी स्टारर 'मेस', ज्योतिका और सोनाक्षी सिन्हा की 'सिस्टम' और सान्या मल्होत्रा की 'सुंदर पूनम' सहित पांच प्रोजेक्ट्स है. कुल सात रिटर्निंग शोज़ में 'पंचायत सीज़न 5', शाहिद कपूर की 'फर्ज़ी 2' और सोनाक्षी की 'दहाड़ 2' भी शामिल है. इस इवेंट में सबके फर्स्ट लुक रिवील किए गए.

# 4 सितंबर को रिलीज़ होगी 'मिर्जापुर: द मूवी'

वेब सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' के तीन सीज़ंस के बाद मेकर्स ने 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बनाई है. मुंबई में 19 मार्च को जब एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने 2026 में आने वाले अपने प्रोजेक्ट्स अनाउंस किए, तो 'मिर्जापुर' फिल्म की रिलीज़ डेट भी कन्फर्म की. ये 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ओरिजनल कास्ट के साथ फिल्म में कुछ नए चेहरे भी नज़र आएंगे. रवि किशन नेता का रोल करेंगे. जितेंद्र कुमार बबलू पंडित बनेंगे, और मोहित मलिक भी अहम किरदार में नज़र आएंगे.

# 'माइकल' का नया ट्रेलर आया, रिलीज़ 24 अप्रैल को

माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' का नया ट्रेलर आया है. दरअसल ये इस फिल्म में माइकल का किरदार निभा रहे माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन का इंटरव्यू है. वो फिल्म की शूटिंग और माइकल जैक्सन से जुड़े किस्से सुना रहे हैं. ट्रेलर में फिल्म के क्लिप्स भी हैं. फिल्म में माइकल के पिता का रोल कोलमैन डोमिंगो ने किया है. एंट्वॉन फ्यूक्वा (Antoine Fuqua) के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 6 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# अगली ईद पर आएगी सलमान खान की एक्शन थ्रिलर

'वॉन्टेड' के बाद सलमान की ज्यादातर फिल्में ईद पर रिलीज़ हुई हैं. मगर 'धुरंधर 2' के कारण उनकी 'मातृभूमि' पोस्टपोन कर दी गई. मगर सलमान खान फैन्स के लिए अच्छी ख़बर है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक सलमान की अगली फिल्म 2027 की ईद पर ही आएगी. ये वो एक्शन थ्रिलर है, जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. और वामसी पैडीपली जिसके डायरेक्टर हैं. सलमान ने मेकर्स से इस फिल्म को 2027 की ईद पर लाने की बात की है. कुछ भी ऑफिशियल होते ही हम आपको अपडेट करेंगे. 

वीडियो: 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर नोरा फतेही ने डायरेक्टर पर क्या आरोप लगा दिए?

Advertisement