The Lallantop

सलमान खान के साथ अपने संबंधों पर बोले सनी देओल- 'सलमान हमेशा मेरे लिए खड़े रहे हैं'

सलमान खान ने सनी देओल की 'गदर 2' को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया था. दोनों के पारिवारिक ताल्लुकात भी अच्छे हैं.

Advertisement
post-main-image
बिग बॉस पर सलमान खान के साथ सनी देओल. दूसरी तरफ राजवीर देओल के रिसेप्शन पर सनी और सलमान.

Sunny Deol की Gadar 2 रिलीज़ होकर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. फिर भी सनी देओल लगातार प्रमोशनल इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. इन इंटरव्यूज़ में वो तमाम मसलों पर बातचीत कर रहे हैं. जैसे कुछ दिनों पहले उन्होंने सेल्फी लेते फैन पर चिल्लाने वाले वायरल वीडियो पर सफाई दी. अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एकता और Salman Khan के साथ अपने बॉन्ड पर बात की है. सनी का कहना है कि सलमान और वो एक-दूसरे काफी लंबे समय से जानते हैं. सलमान ने हमेशा उनका ध्यान रखा और उनकी इज्ज़त की. सनी ने ये भी कहा कि सलमान हमेशा उनके लिए खड़े रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ज़ूम नाम के एंटरटेनमेंट पोर्टल के साथ सनी देओल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात कर रहे थे. ये चर्चा चल रही थी कि वहां काम करने वाले लोगों में कितनी एकता है. इसी में सलमान का ज़िक्र निकल आया. क्योंकि 'गदर 2' की रिलीज़ के दिन सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने सनी देओल के स्टार पावर और 'गदर 2' की तगड़ी ओपनिंग पर बात की थी. जब सनी से सलमान के इस जेस्चर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा-

"सलमान और मैं, एक-दूसरे को काफी सालों से जानते हैं. तब से जब वो एक्टिंग भी नहीं करते थे. हमारी बातचीत होती हती थी. वो हमेशा मेरा ख्याल रखते थे. वो भी मेरी तरह मजबूत बनना चाहते थे. हमने साथ में एक फिल्म भी की. वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे. हम दोनों का एक-दूसरे के प्रति ऐसा ही सम्मान है."

Advertisement

सलमान खान और सनी देओल ने 1996 में आई फिल्म 'जीत' में साथ काम किया था. इसके बाद सलमान ने 2018 में आई फिल्म 'यमला पगला दीवाना- फिर से' में एक गाना भी किया था. इसमें पूरे देओल परिवार के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, रेखा और सलमान खान जैसे एक्टर्स नज़र आए थे. बीते दिनों सनी देओल के बेटे राजवीर देओल के रिसेप्शन में भी सलमान पहुंचे थे. सनी के पिता धर्मेंद्र भी सलमान से काफी क्लोज़ हैं. धर्मेंद्र कहते हैं कि सलमान उन्हें उनकी याद दिलाते हैं.

ख़ैर, सनी देओल की 'गदर 2' देशभर से 474 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है. जिस रफ्तार से फिल्म की कमाई चल रही है, वो जल्द ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री मारने वाली है. सनी देओल के साथ इस फिल्म में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीषा वाधवा और गौरव चोपड़ा जैसे एक्टर्स ने काम किया. इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है.

वहीं सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. जो 10 नवंबर को दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में लग रही है. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 

Advertisement

वीडियो: गदर 2 के बाद टाइगर 3 में सलमान खान और शाहरुख खान भी पाकिस्तान जाने वाले हैं

Advertisement