The Lallantop

"सनी देओल के बिना कोई 'गदर' नहीं. सनी नहीं तो कोई नहीं."

Sunny Deol ने हालिया इंटरव्यू में साफ कर दिया कि उनके रोल्स सिर्फ उनके रहने चाहिए.

Advertisement
post-main-image
'गदर 2' के एक सीन में सनी देओल.

Sunny Deol पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बने हुए हैं. इसका क्रेडिट उनकी Gadar 2 को जाता है. बीते दिनों वो Koffee With Karan में गए थे. वहां उन्होंने 'गदर 2' की कमाई के बारे में बात करते हुए 'ऑर्गैनिक' शब्द का इस्तेमाल किया था. हालिया इंटरव्यू में सनी ने कहा कि उनके बिना कोई 'गदर' नहीं बन सकती. क्योंकि उस रोल पर उनका अधिकार है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कोईमोई के साथ इंटरव्यू में सनी देओल से 'गदर 2' की कमाई पर बात की गई. इस पर सनी ने कहा कि उन्हें फिल्मों की कमाई से फर्क नहीं पड़ता. न ही वो ये चीज़ें देखते हैं. सनी ने कहा-

"मैं ईमानदारी से बता रहा हूं, मैं नंबर्स पर नज़र नहीं रख रहा हूं. हमारी पिक्चर लोगों को पसंद आई. बहुत पसंद आई. हमारे लिए यही काफी है. बाकी ये बेस्ट या सबसे बड़ी हिट जैसे शब्दों के मेरे लिए कोई मायने नहीं हैं."

Advertisement

इसी बातचीत में 'गदर' की कास्टिंग की बात हुई. ऐसा कहा गया कि डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए ये फिल्म बनाई. 'गदर 2' के एक बड़े हिस्से से सनी देओल नदारद रहे. इस दौरान हमें उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की प्रेम कहानी दिखाई जाती है. सनी से पूछा गया कि क्या उनके बिना 'गदर' बन सकती है. इस पर सनी देओल बोले-

"शायद मैं ये बात कहते हुए इमोडेस्ट लग सकता हूं. मगर मैं ये कह देता हूं कि सनी देओल के बिना कोई 'गदर' नहीं होगी. उस किरदार पर मेरा अधिकार है. जैसे 'फूल और पत्थर', 'शोले', 'प्रतिज्ञा' औप 'सत्यकाम' के किरदारों पर मेरे पिता का अधिकार था. मैं चाहता हूं कि मेरे रोल्स, सिर्फ मेरे रहें. सनी नहीं तो कोई भी नहीं."  

'गदर 2' शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़कर हिंदी सिनेमा इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई थी. इस फिल्म ने देशभर से 530 करोड़ रुपए आसपास कमाई की थी. वहीं दुनियाभर से इस फिल्म ने 650 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की थी. कुछ समय के बाद 'गदर 2' का रिकॉर्ड शाहरुख खान की ही दूसरी फिल्म 'जवान' ने तोड़ा.

Advertisement

'गदर 2' में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा जैसे एक्टर्स ने काम किया था. इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था. 'गदर 2' के साथ अक्षय कुमार की OMG 2 भी रिलीज़ हुई थी. सनी ने कॉफी विद करण में इस क्लैश के बारे में बात की थी. सनी ने कहा कि उन्होंने अक्षय कुमार से रिक्वेस्ट की थी कि वो अपनी फिल्म आगे बढ़ा लें. मगर अक्षय ने उनकी ये मांग नहीं मानी. अक्षय ने सनी को कहा कि ये सारी चीज़ें उनके हाथ में नहीं हैं. स्टूडियो वाले ये सब हैंडल करते हैं. और स्टूडियो वालों का मानना है कि दो फिल्में टिकट खिड़की पर एक साथ रिलीज़ हो सकती हैं.   

वीडियो: सनी देओल ने KWK पर बताया, अक्षय कुमार से गदर 2 के साथ OMG 2 नहीं लाने के बारे में बात की थी

Advertisement