The Lallantop

पहलगाम में शूटिंग कर रहे एक्टर इमरान हाशमी पर हुई पत्थरबाज़ी

हालांकि इसमें इमरान के चोटिल होने की खबरें नहीं हैं.

Advertisement
post-main-image
'राज रीबूट' के प्रमोशन के दौरान केरला में इमरान हाशमी. दूसरी तरफ वेब सीरीज़ 'बार्ड ऑफ ब्लड' का एक सीन.

Emraan Hashmi अपनी नई फिल्म Ground Zero की शूटिंग के लिए जम्मू कश्मीर में हैं. खबरों के मुताबिक इमरान अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करके पहलगाम मार्केट घूमने निकले थे. वहां उनके ऊपर कुछ लोगों ने पत्थरबाज़ी शुरू कर दी. इस मामले की FIR पहलगाम पुलिस थाने में दर्ज कर ली गई है. इन लोगों पर पर धारा 147, 148, 370, 336, 323 लगाई गई है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इमरान हाशमी एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' में काम कर रहे हैं. ये एक मिलिट्री थ्रिलर बताई जा रही है. इसमें इमरान BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के जवान का रोल कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ 'मिमी' फेम सई ताम्हणकर और 'मुक्काबाज़' वाली ज़ोया हुसैन नज़र आएंगी. सई फिल्म में इमरान की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं तेजस देवोस्कर. तेजस को माधुरी दीक्षित की पहली मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है.

अब तक 'ग्राउंड ज़ीरो' की टीम श्रीनगर में शूटिंग कर रही थी. वहां 14 दिन का शेड्यूल खत्म करके पहलगाम पहुंची थी. 19 सितंबर को दिन में फिल्म की शूटिंग शांति से खत्म हुई. इसके बाद इमरान पहलगाम का मेन मार्केट घूमने निकले थे. जहां कुछ अंजान लोगो ने उनके ऊपर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. हालांकि इसमें इमरान के चोटिल होने की खबरें नहीं हैं.  

Advertisement

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीनगर शेड्यूल के दौरान फैंस का एक झुंड इमरान हाशमी से नाराज़ हो गया था. इमरान श्रीनगर के एस.पी. कॉलेज में शूटिंग कर रहे थे. वहां उन्हें देखने के लिए लोगों भीड़ जमा हो गई. कुछ लोग इमरान से मिलकर उनके साथ फोटो खिंचाना चाहते थे. मगर उन लोगों ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि इमरान ने उनकी तरफ देखा भी नहीं. और शूटिंग खत्म करके चलता हो लिए. हालांकि पत्थरबाज़ी और इस घटना के बीच कोई कनेक्शन नहीं है.

इमरान हाशमी, 'ग्राउंड ज़ीरो' के अलावा सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म में वो विलन का रोल कर रहे हैं. मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' के हिंदी रीमेक 'सेल्फी' में इमरान, अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं. कमाल की बात ये कि 'सेल्फी' एक ऐसे ही फिल्मस्टार की कहानी है, जो एक फैन के साथ सेल्फी खिंचाने से मना कर देता है. वो फैन एक पुलिसवाला है. इमरान हाशमी फिल्म में उसी पुलिसवाले का रोल कर रहे हैं. इस फिल्म को 'गुड न्यूज़' और 'जुग जुग जियो' जैसी फिल्में बना चुके राज मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. 

वीडियो देखें: जब इमरान हाशमी को मामा महेश भट्ट की फिल्म से बाहर कर दिया गया था

Advertisement

Advertisement