तमाम विवादों और चर्चाओं के बीच 'पठान' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. नीचे पढ़िए शाहरुख के इस ट्रेलर को देखकर क्या बोले लोग.
'पठान' का ट्रेलर देख दिग्गज क्या बोले?
‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने लीड रोल्स किए हैं.


# एक्टर के बाद प्रड्यूसर बनने की तैयारी में कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन अब फिल्में प्रड्यूस करने वाले हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक की फिल्म 'शहज़ादा' को बनाने में फाइनेंशियल दिक्कत आ रही थी. अब कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म पर पैसा लगाने जा रहे हैं. वो मूवी के को-प्रड्यूसर होंगे. ये फिल्म तेलुगु फिल्म Ala Vaikunthapurramuloo की हिंदी रीमेक है.
# 'द नाइट मैनेजर' सीरीज़ का मोशन पोस्टर आ गया है
टॉम हिडलस्टन की फेमस सीरीज़ 'द नाइट मैनेजर' का हिंदी अडैप्टेशन बनने जा रहा है. जिसमें आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर नज़र आएंगे. इसका मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है. डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के लिए बनाए जा रहे इस शो से अनिल कपूर अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं.
संदीप मोदी के डायरेक्शन में बनने वाले इस शो में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम और शाश्वत चटर्जी जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे.
# शाहरुख खान की 'पठान' का ट्रेलर देख दिग्गज क्या बोले?
अगली खबर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की. जिसका ट्रेलर फाइनली आज आ गया है. जिसे मिले-जुले रिस्पॉन्स मिले हैं. कुछ लोग इसे बढ़िया बता रहे हैं कुछ कह रहे हैं कि ऐसे एक्शन्स हमने पहले भी देखे हैं. दुलकर सलमान ने ट्रेलर को री-ट्वीट करते हुए लिखा,
''All hail the king, अब इंतज़ार नहीं हो रहा.''
अनुराग कश्यप ने 'पठान' के ट्रेलर को रीशेयर करते हुए कहा,
''आ गया पठान. जय हिंद.''
राम चरण ने फिल्म का टीज़र लॉन्च करते हुए लिखा, ''पठान की टीम को बहुत बधाई. शाहरुख ऐसे एक्शन सीन्स करते दिख रहे हैं जैसा कभी नहीं देखा.'' थलपति विजय ने भी ट्रेलर की तारीफ की. लिखा, ''पठान की टीम को बधाई. ये रहा पठान का ट्रेलर.'' वरुण ग्रोवर ने भी ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ''कुछ ज़्यादा ही मज़ेदार नहीं है ये ट्रेलर?'' खैर, आपको ट्रेलर कैसा लगा आप भी लिख भेजिए कॉमेंट बॉक्स में.
# हंसल मेहता की फिल्म 'फराज़' की रिलीज़ डेट आ गई है
फिल्ममेकर हंसल मेहता की फिल्म 'फराज़' की रिलीज़ डेट आ गई. इसे 03 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा. मूवी साल 2016 में हुए टेररिस्ट अटैक की एक रियल घटना पर बेस्ड होगी. इसमें जेहान कपूर और आदित्य रावल लीड रोल में होंगे. फिल्म को इससे पहले BFI London Film Festival में प्रीमियर किया जा चुका है.
# अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म बनाएंगे शूजीत सरकार
शूजीत सरकार जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ नई फिल्म पर काम करने वाले हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक थ्रिलर-ड्रामा फिल्म होगी. जिसकी शूटिंग इस साल के मिड से शुरू हो जाएगी. मूवी को रॉनी लहरी प्रड्यूस करेंगे. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
# ऋतिक रोशन ने बताया, 'कृष 4' पर कब शुरू होगा काम
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'फाइटर' पर काम कर रहे हैं. जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नज़र आने वाली हैं. इसी फिल्म के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान ऋतिक ने 'कृष 4' पर बात की. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'कृष 4' से जुड़ी सारी चीज़ें सेट हो चुकी हैं लेकिन कुछ टेक्निकल वजह से काम फंसा हुआ है. 'कृष 4' पाइपलाइन में हैं जल्द ही काम शुरू होगा.
# अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' में होंगी अलाया एफ
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अलाया एफ की एंट्री हो गई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वो टाइगर श्रॉफ के अपोज़िट दिखाई देंगी. उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और मानुषी छिल्लर भी मूवी में होंगी.
दी सिनेमा शो: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' से किन-किन शब्दों को रिप्लेस किया गया?






















