The Lallantop

11 हफ्ते बाद सऊदी अरब में 'जवान' लगी, सारे शो हाउसफुल हो गए

Jawan Shahrukh के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. ओटीटी रिलीज़ के बाद भी इसने कई पिछले रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. अब 11 हफ्ते बाद भी 'जवान' का चार्म खत्म नहीं हुआ है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की 'जवान' हिंदी सिनेमा की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

Shahrukh Khan की फिल्म Jawan 07 सितंबर को थिएटर्स में आई थी. फिर 02 नवंबर को इसके एक्सटेंडेड कट को Netflix पर भी रिलीज़ कर दिया गया. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली शाहरुख के करियर की ये सबसे बड़ी फिल्म बन गई. ओटीटी रिलीज़ के बाद भी इसने कई पिछले रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. लेकिन 11 हफ्ते बाद भी 'जवान' का चार्म खत्म नहीं हुआ है. तभी तो थिएटर्स में आज भी इसके शोज़ हाउसफुल जा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सउदी अरब के शहर Medina में एम्पायर सिनेमा ने नए मल्टिप्लेक्स चेन की शुरुआत की है. जहां 10 स्क्रीन्स 764 केपेसिटी वाले थिएटर्स बनाए गए हैं. इसी सिनेमाहॉल ने 'जवान' फिल्म के शोज़ रखे हैं. मगर कमाल की बात ये है कि 11 हफ्ते बाद भी इस फिल्म के 21 और 22 नवंबर के सभी शोज़ हाउसफुल हैं.

बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड के मुताबिक थिएटर के स्टैंडर्ड, प्राइम और प्रीमियम सभी तरह के टिकट्स बिक चुके हैं. वीकेंड आने वाला है इसलिए संभव है कि 'जवान' की कमाई का आंकड़ा यहां और बढे. शाहरुख खान और एटली ने पहली बार इस फिल्म में साथ काम किया है. उनके इसी कॉम्बिनेशन को देखने जनता थिएटर्स में उमड़ रही है.

Advertisement

वैसे 'जवान' का ये क्रेज़ विदेशों से पहले इंडिया में भी ऐसा ही था. इसकी रिलीज़ से पहले ही फिल्म की पांच लाख से ज़्यादा एडवांस टिकटें बिक गई थीं. कश्मीर में भी इसके सारे शोज़ हाउसफुल हो गए थे. श्रीनगर में INOX सिनेमा के मालिक विजय धर ने PTI से बात करते हुए बताया था कि श्रीनगर में 'जवान' के 07, 08, 09 सितंबर के सभी शोज़ हाउसफुल थे. फ्राइडे यानी 09 सितंबर को जुमे की नमाज़ के चलते फिल्म के सिर्फ दो ही शोज रखे गए थे.

ऑनलाइन बुकिंग के अलावा टिकट खिड़की पर भी 'जवान' की टिकटें लेने के लिए लोगों के बीच भयंकर क्रेज़ दिखा था. लोग थिएटर के बाहर 'जवान' की टिकटें लेने के लिए सुबह 02 बजे से लाइन में खड़े थे. फिल्म की पहले दिन की कमाई में ये क्रेज़ दिखा भी था. जवान ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. इंडिया में फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 643 करोड़ रुपए के आस-पास रहा. वहीं वर्ल्ड वाइड इसने 1,150 करोड़ रुपए कमाए थे.

खैर, 'जवान' में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, योगी बाबू और गिरिजा ओक जैसे एक्टर्स नज़र आए हैं.  

Advertisement

Advertisement