The Lallantop

शाहरुख खान ने हॉरर-कॉमेडी की फिल्म 'चामुंडा' को ठुकराया, बोले-कुछ नया लेकर आओ

Shahrukh Khan किसी ऐसे यूनिवर्स का हिस्सा नहीं बनना चाहते जो पहले से ही बहुत पॉपुलर हो.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान जल्द ही अपनी फिल्म 'किंग' पर काम शुरू करेंगे.

कुछ दिनों से ये खबरें चल रही थीं कि इस मैडॉक फिल्म्स और अमर कौशिक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स से Shahrukh Khan जुड़ेंगे. रिपोर्ट्स ये भी थीं कि दिनेश विजन और अमर कौशिक शाहरुख के साथ कई मीटिंग्स भी कर चुके हैं. वो अलग-अलग तरह की कहानियां और प्लॉट डिस्कस कर रहे हैं ताकि शाहरुख के साथ कोलैबरेट कर सकें. बताया गया कि उन्होंने शाहरुख को Chamunda नाम की एक फिल्म भी सुनाई. मगर शाहरुख राज़ी नहीं हुए और उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

साल 2024 एक्शन और हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्मों के नाम ही रहा. तभी तो साल 2024 में आई Stree 2, Kalki 2898AD, Pushpa 2 जैसी फिल्मों को भयंकर सफलता मिली. 'पुष्पा 2' की रिलीज़ से पहले राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' इंडियन सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी थी. इसी यूनिवर्स से शाहरुख को जोड़ने की पुरज़ोर कोशिश हो रही है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स से नहीं जुड़ना चाहते. हंगामा ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया,

Advertisement

''अमर कौशिक 'चामुंडा' फिल्म को शाहरुख खान, आलिया भट्ट के साथ बनाना चाहते थे. मगर चीज़ें कुछ ठीक नहीं बैठ रहीं. इसलिए ये कोलैबरेशन नहीं हो पा रहा है.''

सोर्स ने आगे कहा,

''शाहरुख खान पहले से ही स्टैब्लिश यूनिवर्स का हिस्सा नहीं बनना चाहते. वो किसी नई और धांसू चीज़ के साथ मैडॉक फिल्म्स और अमर कौशिक से जुड़ना चाहते हैं. शाहरुख खान ने फिल्ममेकर और प्रोडक्शन हाउस से कहा है कि वो लोग किसी नए और फ्रेश आइडिया के साथ आए. कुछ ऐसा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया हो. किसी नए जॉनर को एक्सप्लोर करें. अब 'चामुंडा' के लिए किसी नए एक्टर्स की तलाश की जाएगी और उम्मीद है आने वाले कुछ सालों में मैडॉक फिल्म्स शाहरुख के साथ किसी फ्रेश सब्जेक्ट को लेकर कोलैबरेट करेगा.''

Advertisement

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के मेन विलन हो सकते हैं. वैसे शाहरुख हमेशा से ही अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते आए हैं. अब देखना होगा वो अमर कौशिक और मैडॉक फिल्म्स से किस नए प्रोजेक्ट के साथ जुड़ेंगे.

वैसे बीते दिनों मैडॉक की आने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी हुई थी. इसमें पहली फिल्म होगी 'थामा'. जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल्स में नज़र आएंगे. दूसरी है 'शक्ति शालिनी'. कियारा आडवाणी इस फिल्म को लीड करेंगी. फिर वरुण धवन वाली 'भेड़िया 2'. चौथी 'चामुंडा'. जिसमें आलिया भट्ट के होने की बात बताई जा रही है.

पांचवी, 'स्त्री 3'. छठवीं 'महामुंज्या'. सातवीं 'पहला महायुद्ध' और आठवीं 'दूसरा महायुद्ध'. जिस तरह मार्वल की 'अवेंजर्स: एंडगेम' में पूरे यूनिवर्स का एक फेज़ खत्म हुआ था, उसी तरह इस फिल्म से मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का दूसरा फेज़ खत्म होगा. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'पठान' के बाद 'किंग' भी सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले हैं

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement