क्या Shahrukh Khan और Prabhasके बीच एक बार फिर Box Office Clash होने जा रहा है? Ranbir Kapoor और Yash की Ramayana के VFX की ट्रोलिंग पर Namit Malhotra ने क्या जवाब दिया?Salman Khan की Galwan Film का title Maatrubhumi किए जाने का सच आखिर क्या है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
शाहरुख और प्रभास के बीच फिर से होने जा रहा है बॉक्स ऑफिस क्लैश!
2023 में 'डंकी' और 'सलार' टिकट खिड़की पर टकराई थीं. तब प्रभास बाज़ी मार ले गए थे. इस बार क्या होगा?


# शाहरुख और प्रभास के बीच फिर होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश!
शाहरुख खान और प्रभास... दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. शाहरुख 'किंग' के साथ बिज़ी हैं, और प्रभास 'फौजी' का शूट कर रहे हैं. 'किंग' 24 दिसंबर को आने वाली है. और 'फौजी' के लिए दशहरे की विंडो प्लान की गई थी. मगर आसार कुछ ऐसे बन रहे हैं कि 'फौजी' भी दिसंबर में ही रिलीज़ हो सकती है. सिने जोश की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इसे दशहरे पर ही लाना चाहते थे. मगर फिल्म में VFX का काफ़ी काम बाकी है. लिहाज़ा अक्टूबर तक पोस्ट प्रोडक्शन पूरा होना मुश्किल है. यही वजह है कि अब इसे दिसंबर में रिलीज़ करने पर विचार किया जा रहा है. अगर ऐसा हुआ, तो 'किंग' और 'फौजी' में टक्कर मुमकिन है. और ये पहली बार नहीं है, जब प्रभास और शाहरुख की फिल्म का आमना-सामना होगा. साल 2023 में शाहरुख की 'डंकी' और प्रभास की 'सलार' टकराई थी. दोनों में एक दिन का ही फर्क था. और इस टक्कर से नुकसान शाहरुख की 'डंकी' को हुआ. 'सलार' ने 406.45 करोड़ रुपये की इंडिया नेट कमाई की. जबकि 'डंकी' 227 करोड़ पर ही सिमट गई. अभी 'फौजी' की रिलीज़ डेट में बदलाव को लेकर कुछ भी ऑफिशियली नहीं कहा गया है.
# ओलिविया वाइल्ड की 'दी इन्वाइट' का ट्रेलर रिलीज़
A24 स्टूडियो की नई कॉमेडी फिल्म 'दी इन्वाइट' का ट्रेलर आया है. सेथ रोगन और ओलिविया वाइल्ड इसमें लीड रोल्स में हैं. पेनेलपे क्रूज़ और एडवर्ड नॉर्टन ने भी ज़रूरी किरदार निभाए हैं. ट्रेलर के मुताबिक ये दो कपल्स की कहानी है. शुरुआत में तो सब कुछ ठीक-ठाक नज़र आता है. मगर फिर इन कपल्स के बीच ऐसा कन्फ्यूजन आ जाता है, जो सारे डायनैमिक्स बदल देता है. इससे हास्य पैदा होता है. ओलिविया वाइल्ड ही इस फिल्म की डायरेक्टर हैं. ये फिल्म मई या जून में रिलीज़ होगी.
# 'रामायण' के VFX पर उठे सवालों का नमित ने दिया जवाब
'रामायण' के टीज़र को तो मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. मगर फिल्म के VFX पर कई सवाल उठे. नमित मल्होत्रा ने X पर ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज़ किया है. इसमें उन्होंने लिखा,
"हज़ारों आर्टिस्ट्स और कोलैबोरेटर्स पूरी लगन और जुनून के साथ इस काम में लगे हुए हैं. हम आपकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं. पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं और इसमें जी-जान लगा रहे हैं. ये सब इसलिए ताकि रामायण को उस सम्मान के साथ प्रेजेंट किया जा सके, जिसकी वो हकदार है. अब तक आपने जो देखा, वो सिर्फ शुरुआत है."
# मई में खत्म हो जाएगी 'ये प्रेम मोह माया है' की शूटिंग
सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोह माया है' की शूटिंग फुल स्विंग में चल रही है. आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ इसमें लीड रोल में हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसकी शूटिंग मई में पूरी हो जाएगी. जल्द ही मेकर्स इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस करेंगे. फिल्म में अनुपम खेर, सीमा पाहवा, सुप्रिया पाठक और स्वानंद किरकिरे भी ज़रूरी किरदारों में नज़र आएंगे.
# सलमान ने बदली 'मातृभूमि' की कहानी! सच सामने आया
जब से सलमान की 'मातृभूमि' का टाइटल बदला है, इसके कारण पर कयास लग रहे हैं. ख़बरें आईं कि डिफेंस मिनिस्ट्री ने मेकर्स से कहा कि वो इस फिल्म में एंटी-चाइना एलिमेंट्स न रखें. ये थ्योरी भी सामने आई, कि ख़ुद सलमान ने इस रियल वॉर स्टोरी को शांतिपूर्ण देशभक्ति फिल्म में बदलने को कहा. इंडिया टुडे की लेटेस्ट रिपोर्ट नई दिशा में इशारा कर रही है. सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया,
"सलमान हमेशा से सिनेमा के ज़रिए लोगों को एक करने में यक़ीन रखते आए हैं. उन्हें बांटने में नहीं. वो हमेशा ऐसे नैरेटिव्स से दूर रहे हैं जो युद्ध को महिमामंडित करते हैं. बैटल ऑफ गलवान टाइटल से यही लग रहा था कि ये फिल्म सिर्फ जंग दिखाएगी. बस यहीं सलमान को लगा कि टाइटल बदलने की ज़रूरत है. और 'मे वॉर रेस्ट इन पीस' वाली टैगलाइन भी उन्होंने ही दी. ये इसलिए किया गया, ताकि वो दर्शकों को ये स्पष्ट कर सकें, कि वो फिल्म में वॉर को ग्लोरिफाई नहीं किया जाएगा."
# आनंद एल राय की पीरियड लव स्टोरी करेंगे कृति-धनुष!
'तेरे इश़्क में' के बाद आनंद एल राय एक और लव स्टोरी बनाने जा रहे हैं. ये पीरियड फिल्म होगी. और पिंकविला के मुताबिक इसमें भी वो धनुष और कृति सैनन को ही कास्ट करना चाह रहे हैं. उन्होंने दोनों एक्टर्स से आइडिया शेयर किया है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो साल के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: 'सलार-डंकी' के क्लैश पर प्रशांत नील बोले, शाहरुख और हिरानी विशालकाय लोग हैं, उनसे माफी मांगता हूं



















