The Lallantop

चेन्नई में धूमधाम के साथ 'जवान' का दूसरा ट्रेलर लॉन्च करेंगे शाहरुख खान!

बताया जा रहा है कि 'जवान' के दूसरे ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'जवान' की स्टारकास्ट के अलावा तमिल इंडस्ट्री के धुरंधर लोग भी नज़र आएंगे.

Advertisement
post-main-image
'जवान' का एक सीन.

Shahrukh Khan की Jawan पिछले कुछ महीनों से मार्केट की प्राइम प्रॉपर्टी बनी हुई थी. हर तरफ उसी की चर्चा. मगर फिल्म से दो गानों के बाद मामला थोड़ा ठंडा पड़ता दिख रहा है. इसके पीछे की एक वजह Gadar 2 और OMG 2 के क्लैश को भी माना जा रहा है. उसके बाद ये कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई कि 'जवान' के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाने के लिए इंफ्लूएंसर्स को लाखों रुपए दिए जा रहे हैं. इस सब पर शाहरुख फैन्स का ये कहना था कि 'जवान' की रिलीज़ से पहले बहुत सारा कॉन्टेंट आना बाकी है, जो बलवा उठा देगा. उनकी बात सही साबित होती दिख रही है. जल्द ही 'जवान' का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ होने वाला है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'जवान' के प्रमोशनल कैंपेन की शुरुआत प्रीव्यू से हुई. प्रीव्यू एकदम तोड़फोड़ लेवल का था. उसके बाद 'ज़िंदा बंदा' ने थोड़ा सा खेल बिगाड़ा. मगर 'चलेया' के बाद पूरा ही बज़ खराब हो गया. हालांकि वो इतना बुरा गाना नहीं था, जितना बताया गया. अब जब 'जवान' की रिलीज़ में 20 दिन बाकी हैं, तब फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज़ किया जाना है. बताया जा रहा है कि 'जवान' का दूसरा ट्रेलर चेन्नई में रिलीज़ किया जाएगा. इसके लिए एक बड़ा इवेंट प्लान किया गया है. यहां पर शाहरुख खान और 'जवान' की कास्ट के साथ तमिल इंडस्ट्री के भी कुछ धुरंधर लोग हिस्सा लेंगे. उन्हें इस इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है.

इसके बाद से फैन्स ने गेस करना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि थलपति विजय 'जवान' में कैमियो कर रहे हैं. ऐसे में वो भी इस 'जवान' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा रजनीकांत के नाम पर भी चर्चा चल रही है. रजनी ने काफी समय बाद 'जेलर' के साथ प्रॉपर हिट फिल्म दी है. वर्ल्डवाइड उनकी ये फिल्म 400 करोड़ रुपए से ऊपर कमा चुकी है.

Advertisement

खबरें हैं कि 'जवान' की रिलीज़ से पहले दूसरे ट्रेलर के अलावा दो गाने भी रिलीज़ किए जाएंगे. मगर कंफर्म कुछ नहीं है. शाहरुख खान ने 'जवान' को प्रमोट करने का भी वही तरीका अपनाया है, जैसे उन्होंने 'पठान' प्रमोट की थी. कुछ एक इवेंट्स होंगे, बाकी काम शाहरुख Ask SRK सेशन में करेंगे. जो भी इवेंट होंगे, उसका फॉरमैट सवाल-जवाब वाला नहीं होगा. क्योंकि शाहरुख इंटरव्यू वगैरह नहीं करना चाहते.

बताया जा रहा है कि 'गदर 2' की भयंकर सफलता के बाद 'जवान' की टीम थोड़ी प्रेशर में है. क्योंकि इस फिल्म ने उनका बना-बनाया माहौल बिगाड़ दिया. पिछले दिनों रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में केस दर्ज़ करवाया था. उनका कहना था कि फिल्म से कई गाने, एक्टर्स के लुक और सीन्स लीक कर दिए गए. जिससे 'जवान' की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी प्रभावित हो गई. क्योंकि उन गानों और सीन्स को फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक तय समय पर रिलीज़ किया जाना था.

'जवान' को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण, प्रियमणि, सुनील ग्रोवर और योगी बाबू जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होनी है. 

Advertisement

वीडियो: शाहरुख खान चाहते थे कि जवान को पठान से बड़े स्केल पर बनाया जाए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement