Shahrukh Khan ने Baby John के लिए Varun Dhawan की तारीफ की, Shah Rukh Khan की King के डायरेक्टर Sujoy Ghosh ने Pushpa 2 के लिए क्या कहा, Baghi 4 में लीड रोल में नज़र आएंगी Sonam Bajwa. Cinema की दुनिया से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
शाहरुख खान की 'किंग' के डायरेक्टर ने 'पुष्पा 2' के लिए क्या कहा?
Pushpa 2 The Rule ने रिलीज़ के पांच दिनों में 900 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिज़नेस कर लिया है.
.webp?width=360)

12 दिसंबर से दिल्ली और मुंबई में रशियन फिल्म फेस्टिवल होने जा रहा है. इस दौरान 'गेस्ट फ्रॉम द फ्यूचर', 'द फ्लाइंग शिप' और 'आइस 3' जैसी कई फिल्में दिखाई जाएंगी. मुंबई के सिनेपोलिस, अंधेरी वेस्ट में 12 दिसंबर और दिल्ली के सिनेपोलिस DLF साकेत में 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक ये फेस्टिवल होगा.
# शाहरुख ने 'बेबी जॉन' के लिए वरुण की तारीफ़ की09 दिसंबर को वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ. ट्रेलर में वरुण धुआंधार एक्शन करते हुए नज़र आ रहे हैं. ट्रेलर आने के बाद शाहरुख खान ने वरुण धवन की तारीफ़ की. उन्होंने लिखा, "काफी मजेदार ट्रेलर है. मैं फिल्म रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहा हूं." एटली की प्रशंसा में उन्होंने कहा- "प्रोड्यूसर के तौर पर भी आगे बढ़िए और फतेह हासिल करिए. डायरेक्टर कलीस को टैग करते हुए शाहरुख ने लिखा, "बेबी जॉन एकदम आपके जैसी है. एनर्जी और एक्शन से भरपूर." शाहरुख ने इस पोस्ट में जैकी श्रॉफ की भी तारीफ की. 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
इम्तियाज़ अली, फहाद फासिल और तृप्ति डिमरी के साथ अपनी अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म से फहाद बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. ये एक अलग तरह की रोमैंटिक-कॉमेडी फिल्म होगी. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म का नाम 'इडियट्स ऑफ इस्तांबुल' होगा. फिल्म को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
# सोनम बाजवा होंगी 'बागी 4' की लीडिंग लेडीकुछ दिनों पहले 'बागी 4' के मेकर्स ने फिल्म से टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का लुक रिवील किया था. अब बताया जा रहा है कि फिल्म की कास्ट में सोनम बाजवा का नाम भी जुड़ गया है. सोनम इसमें टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नज़र आएंगी. 'बागी 4' को कन्नड़ा फिल्ममेकर ए हर्षा डायरेक्ट कर रहे हैं.
# सुजॉय घोष ने 'पुष्पा 2' के बारे में क्या कहा?शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' के डायरेक्टर सुजॉय घोष ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की तारीफ़ की. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "मैंने सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा 2' देखी. मुझे ये फिल्म बहुत ही खूबसूरती से बनाए हुए मैजिक शो जैसी लगी. फिल्म देखकर मेरा दिमाग भन्ना गया. सबसे बड़े जादूगर हैं अल्लू अर्जुन, जिनकी परफॉरमेंस ने मुझे सम्मोहित किया." इस ट्वीट का जवाब देते हुए अल्लू अर्जुन ने सुजॉय को शुक्रिया कहा.
खबर आ रही है कि ‘पुष्पा 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में ‘इंटरस्टेलर’ को पछाड़ दिया है. बॉक्स ऑफिस मोजो में छपी खबर के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ को वहां 1245 थिएटर्स में रिलीज़ किया गया था. फिल्म ने रिलीज़ के चार दिनों के अंदर 9.3 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया. भारतीय रुपये में ये करीब 78.9 करोड़ होता है. जबकि री-रिलीज़ पर 'इंटरस्टेलर' ने 4.4 मिलियन डॉलर यानी 37.3 करोड़ रुपये की कमाई की.
वीडियो: दी सिनेमा शो: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के पटना इवेंट में आई भीड़ को सिद्धार्थ ने JCB की खुदाई देखने आई भीड़ कह दिया






















