The Lallantop

जिसको 'पठान' की टिकट न मिल रही हो यहां चला जाए, एक सिनेमाघर में एक ही दिन में 50 शो

मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स ने भी 'पठान' के 25 जनवरी को कुल 47 शो रखे गए हैं.

Advertisement
post-main-image
एडवांस बुकिंग में फ़िल्म अलग फोड़ रही है

शाहरुख खान चार साल बाद अपनी किसी फ़िल्म के साथ लौट रहे हैं. शाहरुख फैन्स ने सोशल मीडिया पर 'पठान' को लेकर गदर काट रखी है. फर्स्ट डे फर्स्ट शो की होड़ मची है. शाहरुख खान फैन क्लब ने कई जगह तो इसके लिए पूरे थिएटर ही बुक कर लिए हैं. एडवांस बुकिंग की भी बाढ़ आई हुई है. पहले दिन फ़िल्म की तगड़ी ओपनिंग की बात की जा रही है. मल्टीप्लेक्स ने तो अलग रौला मचा रखा है, पहले ही दिन 50 शो. आप भरोसा करेंगे, कोई फ़िल्म है और उसके लिए किसी मल्टीप्लेक्स में एक ही दिन 50 शो लगे हुए हैं. हम भरोसा करवाते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ये पुणे का मॉल है

दरअसल पुणे के सीजन्स मॉल में सिनेपॉलिस ने 25 जनवरी को 'पठान' के लिए 49 शो रखे हैं. पहला शो सुबह 8 बजे से शुरू होगा और आखिरी शो रात 11:30 बजे का शेड्यूल्ड है. हर 15 मिनट से आधे घंटे के बीच एक शो है. कुछ शो तो सिर्फ़ 10 मिनट के अंतराल पर हैं. यहां 2D के कुल 44 शो हैं और 4DX के कुल 5 शो. ऐसे ही 26 जनवरी के दिन सीजन्स मॉल में सिनेपॉलिस ने पूरे 50 शो रखे हैं. सीजन्स मॉल के अलावा भी पुणे के कई मल्टीप्लेक्सेज में 'पठान' के तकरीबन 30-30 शोज हैं. 

ये मुंबई (थाणे) वाला मल्टीप्लेक्स है

ये रही पुणे की बात. अब ज़रा मुंबई आ जाते हैं. यहां भी सिनेपॉलिस ने गर्दा उड़ा रखा है. थाणे के विविआना मॉल ने 'पठान' के पहले दिन कुल 47 शो रखे हैं. 2D के कुल 40 और IMAX 2D के 7 शो. 26 तारीख को भी कुल 30 शो शेड्यूल्ड हैं. मुंबई में भी पुणे की तरह ही कई सिनेमाज़ ने 20 के ऊपर शोज़ रखे हैं.

Advertisement
ये दिल्ली के पीतमपुरा का मॉल है

अब ज़रा दिल्ली की ओर बढ़ते हैं. पीतमपुरा के एनएसपी पैसिफिक मॉल में सिनेपॉलिस ने 25 जनवरी को कुल 28 शो दिखा रहा है. 26 जनवरी को ये संख्या बढ़कर 29 हो गई है. ऐसे कई सारे INOX ने भी 'पठान' के 20 से 22 शोज़ रखे हैं. आप ये सोच सकते हैं कि 'पठान' के चेन्नई में भी कई जगहों पर 10 से ऊपर शो हैं. मायाजाल मल्टीप्लेक्स में 26 जनवरी को तमिल और हिंदी मिलाकर कुल 18 शो हैं.

माने इससे ये कहा जा सकता है कि शाहरुख खान की फ़िल्म का क्रेज तो तगड़ा है. 'पठान' ने रिलीज़ से पहले एडवांस बुकिंग में धुआं उठा दिया है. विदेशों में तो फिल्म पहले ही मचा रही थी. इंडिया में 18 तारीख से 'पठान' की छिटपुट एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी. 20 जनवरी से मामला फुल फ्लेज़्ड तरीके से चालू हो गया. हर जगह से हाउसफुल की खबरें आ रही हैं. लोग इस फिल्म की फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकटें किसी भी कीमत पर खरीदने के लिए तैयार हैं. टिकट प्राइस 2100 रुपए तक जा चुकी है. मगर कई जगहों पर इस फिल्म की टिकट 55 रुपए से लेकर 88 रुपए में भी उपलब्ध है. बुक माई शो पर सिर्फ़ 36 घंटे में चार लाख टिकट बिक गए. 

बुक माई शो, सिनेमाज के सीओओ आशीष सक्सेना का कहना है: 

Advertisement

चार साल के लंबे इंतज़ार के बाद शाहरुख कमबैक कर रहे हैं. बुक माई शो पर 'पठान' के लिए 36 घंटे के अंदर ही चार लाख टिकट बुक हो गये हैं. 

'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं. पिक्चर को डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ आनंद ने. रिलीज़ डेट है 25 जनवरी.

वीडियो: शाहरुख खान ने बताया क्यों जॉन अब्राहम 'पठान' में उन्हें मार नहीं पा रहे थे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement