The Lallantop

नेटफ्लिक्स पर 10 दिनों में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली इंडियन फिल्म बनी 'जवान'

Jawan ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
'जवान' का एक्सटेंडेड वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया है.

साल 2023 शाहरुख खान की फिल्मोग्राफी का स्वर्णिम साल कहा जा सकता है. इस साल शाहरुख ने अपनी फिल्मों से कई-कई रिकॉर्ड्स तोड़े. कई सारे नए रिकॉर्ड्स बनाए और एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया. हज़ार करोड़ कमाने का बेंचमार्क. शाहरुख की 'पठान'-'जवान' की हज़ार करोड़ की कमाई के बाद हर बड़ी फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि वो भी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाए. खैर, 'जवान' ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एटली के डायरेक्शन में बनी 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 1150 करोड़ रुपए कमाए थे. इसके सिर्फ हिंदी वर्जन ने ही करीब 600 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था. थिएटर्स में 'गदर' मचाने के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई. 02 नवंबर को 'जवान' का एक्सटेंडेड कट ओटीटी पर रिलीज़ किया गया. ओटीटी पर डेब्यू के बाद इसने व्युइंग आवर्स में 'गंगुबाई काठियावाड़ी' का रिकॉर्ड तोड़ा. 'जवान' को 15.9 मिलियन व्युइंग आवर्स मिले.

अब 'जवान' ने एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. ये फिल्म 10 दिनों में सबसे ज़्यादा व्युइंग आवर्स पाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. नेटफ्लिक्स ने 06 नवंबर से 12 नवंबर तक की टॉप टेन नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट जारी की है. जिसमें 25 मिलियन व्युइंग आवर्स के साथ 'जवान' तीसरे नंबर पर है. इस लिस्ट में 'विंग विमेन', 'समर वेकेशन' और 'नो वेयर' जैसी फिल्में शामिल हैं.

Advertisement

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई 'जवान' को Jawan Extended Cut बुलाया जा रहा है. क्योंकि इसमें फिल्म के थिएटर वर्ज़न के अलावा कुछ एक्स्ट्रा सीन्स भी हैं. हालांकि जिन लोगों ने उस एक्स्ट्रा फुटेज के लिए दोबारा 'जवान' देखी, वो उससे बड़े नाखुश हैं. उनका कहना है कि इसमें कुछ भी नया नहीं है.

'जवान' का जो कट थिएटर्स में रिलीज़ हुआ था, उसकी लंबाई थी 165 मिनट यानी 2 घंटे 45 मिनट. फिल्म का जो कट ओटीटी पर आया है, उसका रन टाइम है 170 मिनट. सारा लफड़ा इसी पांच मिनट के लिए हो रहा है. खैर, 'जवान' हिंदी सिनेमा की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. 

Advertisement
Advertisement