इस गाने को तनिष्क बागची ने री-क्रिएट किया है. लिरिक्स शब्बीर अहमद के हैं. 'खट्टा-मीठा' वाला ओरिजनल सॉन्ग प्रीतम ने कम्पोज़ किया था. 05 नवंबर को रिलीज़ होने वाली 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार, वीर सूर्यवंशी का रोल प्ले करेंगे. 2. इमरान हाशमी की फिल्म 'डिब्बुक' का ट्रेलर रिलीज़ इमरान हाशमी की हॉरर फिल्म 'डिब्बुक' का ट्रेलर कल रिलीज़ हो गया. ये मलयालम फिल्म 'इज़रा' का हिंदी रीमेक है. जिसमें इमरान के साथ मानव कौल और निकिता दत्ता भी नज़र आ रही है. दो मिनट 39 सेकेंड के इस ट्रेलर में निकिता सालों पुराना एक बॉक्स खोलती दिखाई देती हैं. जिसे ओपेन करने के बाद उन पर बुरी आत्मा का साया पड़ जाता है.
घर में अजीबो-गरीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं. 'डिब्बुक' को 29 अक्टूबर से अमेज़ॉन प्राइम पर देखा जा सकेगा. 3. समांथा प्रभु ने यू-ट्यूब चैनल्स पर किया मानहानि केस एक्ट्रेस समांथा प्रभु बीते कई दिनों से चर्चा में हैं. पति नागा चैतन्या से अलग होने की अनाउंसमेंट के बाद उन्हें लेकर कई खबरें चल रही हैं. कई चैनल्स उनके पर्सनल रिलेशनशिप पर भी खबरें चला रहे थे. अब रिपोर्ट्स है कि समांथा ने ऐसे ही कुछ यू-ट्यूब चैनल्स पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवा दिया है. न्यूज़ एजेंसी IANS के मुताबिक समांथा ने उनके खिलाफ दिखाए जाने वाली कुछ गलत खबरों के अगेंस्ट एक्शन लिया है. इन चैनल्स में सुमन टीवी, तेलुगु पॉपुलर टीवी और कुछ यू-ट्यूब चैनल्स का नाम शामिल है.
लोगों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है. गाने को अकेले कंम्प्लीट करने के लिए लोग शहनाज़ को बधाई दे रहे हैं. 5. 27 अक्टूबर को आएगा तारा की 'तड़प' का ट्रेलर तारा सुतारिया और अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' का ट्रेलर 27 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा. साजिद नाडियाडवाला की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 अक्टूबर से ही मेकर्स फिल्म का प्रमोशन शुरू करेंगे. मिलन लूथरिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 2018 में अनाउंस किया गया था. ये साउथ की फिल्म 'आरएक्स 100' का हिंदी रीमेक होगी. जिसे 03 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा. 6. अभिषेक बच्चन की सीरीज़ 'ब्रीद' का बनेगा सीक्वल अभिषेक बच्चन, अमित साध, नित्या मेनन की सीरीज़ 'ब्रीद, इन टू द शैडोज़' का सीक्वल बनने जा रहा है. अभिषेक बच्चन ने खुद इसकी अनाउंसमेंट की. 'ब्रीद' की पूरी टीम के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है. मयंक शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली इस सीरीज़ का नाम क्या होगा, इसकी क्या कहानी होगी, फिलहाल जानकारी नहीं मिली है.
7. शाहरुख और अनन्या पांडे के घर NCB ने मारा छापा
आज सुबह NCB ने शाहरुख के घर मन्नत पर छापा मारा. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फेम एक्ट्रेस अनन्या पांडे के बांद्रा वाले घर पर भी NCB ने छापा मारा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या पांडे के घर पहुंची NCB की टीम ने वहां चार-पांच घंटे की पूछताछ की. इसके बाद वहां से निकल गई. इस खबर से जुड़ी सारी अपडेट्स आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगी. आप वहां से इसे पढ़ सकते हैं. फिलहाल हम बढ़ते हैं दूसरी खबर की ओर.
8. आर्यन खान से जेल में मिलने पहुंचे शाहरुख खान
शाहरुख खान 21 अक्टूबर की सुबह बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे थे. ड्रग्स के केस में ज़मानत ना मिल पाने की वजह से आर्यन जेल में हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल में शाहरुख ने आर्यन से तकरीबन 15 मिनट तक बातचीत की. दोनों की बात टेलिकॉम पर हुई. दरअसल कोरोना प्रोटोकॉल के चलते अभी तक जेल में मीटिंग पर प्रतिबंध था. ये प्रतिबंध आज ही खत्म हुआ है. आर्यन से मिलकर जेल से बाहर आते शाहरुख का वीडियो अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान भीड़ में खड़े अपने फैन्स को नमस्ते कर रहे हैं, उनसे हाथ मिला रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस टफ टाइम में भी शाहरुख का जेस्चर दिखाता है कि असली किंग खान कौन है. एक शख्स ने लिखा, ''क्लास, ग्रेस, ह्यूमैनिटी. अपनी ज़िदंगी के डार्क फेज़ में भी ये बहुत शांत हैं. वो हर मायने में किंग हैं. मैं गर्व के साथ शाहरुख के साथ खड़ा हूं.'' एक ने लिखा, ''वो किंग जो हर आदमी की रिस्पेक्ट करता है. फिर चाहे वो किसी भी सिचुएशन में हो. वो शाहरुख खान है. स्टे स्ट्रॉन्ग किंग खान.'' एक ने लिखा, ''मुझे एसआरके के लिए बुरा लग रहा है. मगर देखिए इन्हें ये कितने ग्रेसफुल और कम्पोज़ हैं. कोई इनसे नफरत कैसे कर सकता है.'' एक बोला, ''वो अपने एक जेस्चर से इंटरनेट पर छा गए, लॉन्ग लिव द किंग.''
आर्यन की बात करें तो सेशंस कोर्ट ने ड्रग्स केस में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उनकी ज़मानत याचिका खारिज कर दी. अब आर्यन के वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बेल की अपील दाखिल कर दी है. 9. आर्यन को बेल ना मिलने पर भड़के सितारों का बयान हमने आपको बताया कि आर्यन खान को फिलहाल ज़मानत नहीं मिली है. कोर्ट ने जब आर्यन की ज़मानत याचिका पर फैसला सुनाया तो बी-टाउन के बहुत से सेलिब्रिटीज़ इस पर भड़क गए. उन्होंने ट्विटर पर अपनी बातें कहीं. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया. लिखा, ''ये उन लोगों द्वारा पूरी तरह से कानून का त्याग करना है, जिन पर कानून बनाए रखने की ज़िम्मेदारी है.'' फिल्म राइटर और डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने लिखा, ''अपमानजनक, आप कह रहे हैं कि आर्यन खान के फोन से मिली चैट के आधार पर उनके इंटरनेशनल ड्रग रैकेट से लिंक होने के चांस हैं. जिसे आपने ज़ब्त कर लिया था, वहां से जहां उसके पास कुछ भी नहीं था? आप कई दिनों से पूछताछ-छानबीन कर रहे हैं और अभी तक कुछ नहीं मिला?''
एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी ट्वीट किया और लिखा कि अगर NCB के पास ड्रग पेडलर्स के नंबर हैं, उनकी चैट से पता क्यों नहीं लगाते. उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं करते? काम्या ने लिखा, ''हमारी न्यायपालिका प्रणाली को क्या हुआ है? आम जनता हमारी न्यायपालिका प्रणाली पर भरोसा करती है क्योंकि वो सबके लिए समान हैं और इसलिए पक्षपाती नहीं होना चाहिए. ये उत्पीड़न है. पूछताछ करने के और भी कई तरीके हैं, जैसे हाउस अरेस्ट, वगैरह. जेल में क्यों रखते हो?'' डायरेक्टर हंसल मेहता ने इस फैसले को दिल तोड़ने वाला बताया.
आज की बड़ी खबरें इतनी ही. आप चाहे तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना शाम 06 बजे हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.















.webp?width=275)
.webp?width=275)







