King पहले दिन से ही इंटरनेट पर लगातार लीक हो रही है. Shah Rukh Khan के लुक्स, फिल्म का गाना और यहां तक कि इसका क्लाइमैक्स भी सोशल मीडिया पर आ चुका है. कुछ समय पहले डायरेक्टर Siddharth Anand ने लोगों से गुहार की थी कि वो फिल्म से जुड़ी फोटोज़ और वीडियोज़ लीक करें. मगर अब खबर आ रही है कि किसी ने इसके सभी लीक्स को AI से जोड़कर पूरी फिल्म बना दी है. बताया जा रहा है कि ये काम करने वाला एक शाहरुख खान फैन ही है.
शाहरुख के फैन्स ही बन गए 'किंग' की मुसीबत, लीक फोटो-वीडियो से अलग फिल्म बना डाली
कुछ दिन पहले 'किंग' के क्लाइमैक्स की फोटोज़ इंटरनेट पर लीक हो गई थीं. उन्हें शेयर करने वालों में सबसे आगे शाहरुख खान के फैन क्लब्स थे.


# शाहरुख और अभिषेक बच्चन का फेस-ऑफ
इंटरनेट पर चल रही थ्योरीज़ के मुताबिक, 'किंग' का एक मिनी वर्जन रेडिट पर चर्चा का विषय बन गया था. एक शाहरुख फैन ने सेट से लीक हुई अब तक की सभी फोटोज़ और वीडियोज़ को जोड़कर एक 15 मिनट की AI फिल्म तैयार कर दी. उस फैन एडिट का बैकग्राउंड स्कोर 'मिशन इम्पॉसिबल' से इन्सपायर्ड था. दावा किया जा रहा है कि उसमें दीपिका पादुकोण और सुहाना खान का एक्शन सीक्वेंस भी शामिल था. साथ ही शाहरुख और अभिषेक बच्चन के फेस-ऑफ को भी फीचर किया गया था.
# 'किंग' का क्लाइमैक्स भी लीक हो गया!
जब हमने अपनी तरफ़ से उस वीडियो की तलाश की तो वो हट चुका था. पता चला कि उसे मास रिपोर्ट करके डिलीट करवा दिया गया है. ऐसा कुछ दिन पहले भी हुआ था. तब 'किंग' के सेट से दीपिका और शाहरुख की फोटोज़ और वीडियोज़ वायरल हुई थीं. हड़बड़ाकर मेकर्स ने लोगों को कॉपीराइट स्ट्राइक भेजा था. हालांकि ये स्ट्राइक तब केवल रेडिट पोस्ट्स पर ही भेजा गया था. X, इंस्टाग्राम और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म धड़ल्ले से लीक होती रही. कुछ दिन पहले तो इसके क्लाइमैक्स की फोटोज़ भी बाहर आ गईं. वो भी तब, जब सिद्धार्थ आनंद ने लोगों को ऐसा करने से मना किया था. लेकिन इंटरनेट पर उन्हें सबसे ज्यादा शाहरुख के फैन क्लब्स ने ही शेयर किया. सीन में शाहरुख घायल नज़र आ रहे थे. पीछे गाड़ियों का एक्सीडेंट दिखाई दे रहा था. संभावना जताई गई कि फिल्म का अंत एक बड़ी कार चेज़ से होगा.
# एड शीरन का गाना भी बाहर आ गया
कुछ हफ्ते पहले तो शाहरुख फैंस ने सेट से एक और वीडियो शेयर कर दी थी. उसमें इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन की आवाज में एक गाना सुनाई दिया. बताया जा रहा है कि ये वही गाना है, जो शीरन ने इस फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया है. जिसे ‘किंग’ के क्लाइमैक्स में इस्तेमाल किया जाना है. मगर शाहरुख फैंस ने उस लीक को रिपोर्ट करने की जगह उसे और बढ़-चढ़कर शेयर किया.
लोगों फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं. मगर उनकी एक्साइटमेंट के कारण शाहरुख को देर-सवेर नुकसान होता दिख रहा है. शुरुआत में लोगों को ये जानने की काफी एक्साइटमेंट थी कि वो इस फिल्म में कैसा लुक रखेंगे. तब वो अपने बाल छिपाने के लिए महीनों तक टोपी पहने घूम रहे थे. मगर फिर सेट से उनकी एक तस्वीर लीक हुई. सॉल्ट एंड पेपर बाल और टैटू वाली. लोगों ने उस धुंधली तस्वीर को AI की मदद से अपस्केल किया और इंटरनेट पर फैला दिया. इस कारण जब फिल्म से शाहरुख का फर्स्ट लुक आया, तो लोगों ने उनके डायलॉग और एक्शन वगैरह तो पसंद किए, मगर उनके लुक को लेकर खास एक्साइटमेंट नहीं दिखाई. अब देखना ये होगा कि मेकर्स फिल्म के सेट से होने वाले लीक्स पर लगाम लगा पाते हैं या नहीं. जहां तक 'किंग' का सवाल है, तो ये फिल्म 24 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
वीडियो: शाहरुख की ‘किंग’ पर नहीं पड़ेगा ‘एवेंजर्स’ और ‘ड्यून 3’ का असर? ट्रेड का बड़ा दावा



















