फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरों को एक छत के नीचे पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
''मरना है तो मर जाऊंगा मगर कीमोथेरेपी नहीं लूंगा...'': संजय दत्त
संजय दत्त ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है तो वो उसका ट्रीटमेंट नहीं करवाना चाहते थे.


# पृथ्वीराज की 'कप्पा' 19 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आएगी
पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'कप्पा' की ओटीटी रिलीज़ डेट आ गई है. ये मलयालम गैंगस्टर फिल्म 19 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी.
# संजय दत्त ने बताया, कैंसर है सुनकर ट्रीटमेंट नहीं करवाना चाहते थे
संजय दत्त को साल 2020 में लंग कैंसर हुआ था. जिसपर रिसेंटली उन्होंने बात की है. ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में संजय दत्त ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है तो वो उसका ट्रीटमेंट नहीं करवाना चाहते थे. संजय ने कहा, ''जब मुझे पता चला कि मुझे कैंसर है उस वक्त मेरी वाइफ दुबई में थीं. तो मेरे पास मेरी बहन प्रिया आईं. मेरा पहला रिएक्शन यही था कि जब आपके बारे में ऐसा कुछ पता चलता है तो पूरी फैमिली आपके साथ आ जाती है. मेरे परिवार में पहले भी लोगों को कैंसर हुआ है. मेरी मां का निधन कैंसर से हुआ. मेरी वाइफ ऋचा की भी मौत कैंसर से हुई. तो जो मैंने सबसे पहले कहा वो यही कि मुझे कीमोथैरेपी नहीं करवानी है. अगर मुझे मरना होगा तो मैं मर ही जाऊंगा. मुझे कोई ट्रीटमेंट नहीं करवाना.''
# उड़िया फिल्म 'दमन' के हिंदी वर्जन का ट्रेलर आया
उड़िया फिल्म 'दमन' की खूब तारीफ सुनने को मिल रही थी. अब इसका हिंदी वर्जन रिलीज़ किया जा रहा है. मूवी का ट्रेलर भी आ गया है. कहानी एक डॉक्टर की है जो लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाता है. मूवी 03 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
# मेंटल प्रॉब्लम की वजह से श्रुति ने नहीं अटेंड किया इवेंट?
चिरंजीवी की फिल्म Waltair Veerayya आज रिलीज़ हो गई है. इसके प्रमोशन इवेंट पर श्रुति हासन के ना पहुंचने पर अलग-अलग तरह की बातें की जाने लगीं. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि श्रुति अपनी मेंटल हेल्थ वाली प्रॉब्लम की वजह से इसके प्रमोशन में नहीं पहुंची. मगर श्रुति ने अब इस बात का जवाब दिया है. श्रुति ने कहा कि ये गलत जानकारी फैलायी जा रही है. छोटी-छोटी बातों को ऐसे नाटकीय तरीके से पेश किया जाता है इसलिए लोग मेंटल हेल्थ पर बात करने से डरते हैं.
# अभय देओल की 'ट्रायल बाई फायर' नेटफ्लिक्स पर हुई प्रीमियर
अभय देओल की सीरीज़ 'ट्रायल बाई फायर' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दी गई है. ये दिल्ली के उपहार सिनेमा में हुई दुर्घटना पर बनाई गई सीरीज़ है. जिसमें अनुपम खेर, आशीष विद्यार्थी, राजेश तैलंग जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे.
# टैक्स नोटिस के खिलाफ कोर्ट पहुंची एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा लीगल मामलों की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल साल 2012 और 2016 में सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने अनुष्का के खिलाफ एक्शन लिया था. उन्हें टैक्स जमा करने के खिलाफ नोटिस जारी किया था. इसी नोटिस को चुनौती देते हुए अनुष्का अब कोर्ट पहुंच गई हैं. उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में नोटिस दी है. जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सेल्स डिपार्टमेंट को जवाब देने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 06 फरवरी को होनी है.
# अक्षय कुमार की 'कठपुतली' सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म
साल 2022 भले ही अक्षय कुमार के करियर के लिए बुरा साल रहा है. उनकी एक भी फिल्म ना चली हों लेकिन उनकी फिल्म 'कठपुतली' साल 2022 की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है. ऑरमैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय की 'कठपुतली' और अजय देवगन की 'रुद्रा', 2022 में ओटीटी पर सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म और सीरीज़ बन गई है. वैसे 'कठपुतली' फिल्म विष्णु की फिल्म 'रतसासन' और 'रुद्रा', इदरिस की सीरीज़ 'लूथर' की हिंदी रीमेक है.
# 'पान सिंह तोमर' लिखने वाले संजय चौहान का निधन हो गया
इरफान खान की अवार्ड विनिंग फिल्म 'पान सिंह तोमर' के राइटर संजय चौहान का निधन हो गया है. वो 62 साल के थे और लिवर की बीमारी से पीड़ित थे. तबियत खराब होने पर उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन 12 जनवरी को उनका निधन हो गया.
दी सिनेमा शो: शाहरुख दिल्ली के एक इवेंट में आए, पठान का केक लेकर उनके होटल में पहुंच गया फैन




















