Salman Khan की बहन Arpita Khan Sharma की कान की बाली गायब हो गई. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस तुरंत हरकत में आई. वारदात में शामिल शख्स को गिरफ्तार किया गया. और कान की बाली भी बरामद कर ली गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अर्पिता की बाली बीती 16 मई को गायब हुई थी.
सलमान की बहन की कान की बाली गायब हुई, पुलिस ने उसी रात चोर को धर लिया!
पुलिस के मुताबिक घर में काम करने वाले शख्स ने ये चोरी की थी.


अर्पिता ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनके घर से डायमंड की बाली गायब थी. उनकी कीमत करीब पांच लाख रुपए है. जिस 30 वर्षीय शख्स ने ये चोरी की वो अर्पिता के घर में ही काम करता था. पुलिस ने उसका नाम संदीप हेगड़े बताया है. शिकायत में लिखा गया कि आमतौर पर अर्पिता की बालियां उनकी मेकअप ट्रे में रखी रहती थीं. लेकिन 16 तारीख को उन्हें वो वहां नहीं मिली. उसके बाद खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई. पुलिस ने उसी रात संदीप को अरेस्ट कर लिया और उनके घर से बालियां भी जब्त कर लीं.
इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार अर्पिता के घर के हाउस हेल्प स्टाफ में 11 लोग थे. संदीप भी उन्हीं में से था. वो पिछले चार महीनों से उस घर में काम कर रहा था. बालियां चुराने के बाद संदीप बिना किसी को बताए फरार हो गया. खार पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर मोहन माने, PI विनोद गांवकर, PSI लक्ष्मण काकड़े, PSI गवली और डिटेक्शन स्टाफ की टीम बनाई गई. उन्होंने संदीप का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया. IPC सेक्शन 381 के तहत संदीप को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.
बता दें कि अर्पिता और आयुष अपने दो बच्चों के साथ खार की 17th Road पर रहते हैं. कुछ दिन पहले आयुष का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा था. जहां वो बात करते हैं कि कैसे अर्पिता को उनके वजन की वजह से ट्रोल किया जाता है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है. वो खुद के साथ कम्फर्टेबल महसूस करती हैं. आयुष ने कहा कि अर्पिता अपनी तरह से ज़िंदगी जीना चाहती हैं.
वीडियो: अर्पिता खान ने कहा, 'कम से कम बच्चे को तो बख्श दो














.webp?width=275)



