The Lallantop

"इंदिरा और मोदी वाली फिल्में...", 'धुरंधर 2' को प्रोपगैंडा कहने वालों को राकेश बेदी ने बुरा झाड़ा

"सरकार की तारीफ या उसके खिलाफ..."

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 236 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है.

Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस को थर्रा दिया है. लोग बड़ी संख्या में इस मूवी को देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. कई को ये बहुत पसंद आ रही, वहीं कई इसे सीधे प्रोपगैंडा फिल्म बता रहे हैं. प्रोपगैंडा बताने वालों पर वेटरन एक्टर Rakesh Bedi ने पलटवार किया है. उनका कहना है कि लोग फिल्म को इसके क्राफ्ट के कारण पसंद कर रहे हैं, न कि पॉलिटिक्स के कारण. अपने तर्क को मजबूत करने के लिए उन्होंने Indira Gandhi और Narendra Modi पर बनी फिल्मों का उदाहरण दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राकेश बेदी 70 के दशक से सिनेमा में काम कर रहे हैं. मगर लोगों ने उन्हें ‘धुरंधर’ वाले जमील जमाली के रोल में बेहद पसंद किया. 'धुरंधर 2' की रिलीज़ के बाद उन्होंने NDTV को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उनसे ‘धुरंधर 2’ पर 'प्रोपगैंडा फिल्म' होने के आरोपों पर सवाल किया गया. इसके जवाब में राकेश ने कहा,

"मैं राजनीति में यकीन नहीं करता. मुझे लगता है कि ये केवल सिनेमा है. हर किसी को फिल्म पसंद या नापसंद करने का अधिकार है. लेकिन मैं ये सही नहीं मानता कि किसी मूवी को एक खास कैटेगरी में डाल दिया जाए. जैसे, ये सरकार की तारीफ़ वाली है या इसके खिलाफ है. असली बात तो ये है कि लोग धुरंधर 2 को पसंद कर रहे हैं."

Advertisement

बातचीत के दौरान राकेश बेदी ने इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी के इर्द-गिर्द बनी फिल्मों पर तंज कस दिया. उन्होंने कहा,

"हाल ही में इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्में आई थीं. वो दो दिन भी नहीं चल पाईं. लेकिन धुरंधर की कहानी और स्क्रीनप्ले शानदार है. लोगों ने अब तक इतनी बड़ी और ग्रैंड स्केल की फिल्म नहीं देखी है."

शायद वो ये कहना चाहते थे कि अगर राजनीति से ही फिल्म चलती तो इंदिरा गांधी और पीएम मोदी पर बनी मूवीज़ भी चल जातीं.  2025 में इंदिरा गांधी को केंद्र में रखकर 'इमर्जेंसी' फिल्म बनाई गई थी. उसमें कंगना रनौत ने इंदिरा का किरदार निभाया था. लेकिन 60 करोड़ के बजट पर बनी ये मूवी केवल 23 करोड़ रुपये की कमा सकी और बड़ी डिजास्टर साबित हुई. 2017 में रिलीज़ हुई 'इंदु सरकार' भी इंदिरा से प्रेरित कहानी थी. मगर वो भी असफल रही. दूसरी तरफ़, 2019 में प्रधानमंत्री मोदी पर 'पीएम नरेंद्र मोदी' नाम से प्रॉपर बायोपिक बनाई गई थी. उसमें विवेक ओबेरॉय ने लीड रोल किया था. लेकिन उसे क्रिटिक्स और ऑडियंस से काफ़ी खराब रिस्पॉन्स मिला था. इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी पर 'मां वंदे' नाम की बायोपिक बन रही है. 'मार्को' वाले उन्नी मुकुंदन फिल्म में पीएम मोदी का रोल कर रहे हैं. फिल्म का बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है, जो इसे देश की सबसे महंगी बायोपिक बनाती है.

Advertisement

वीडियो: आदित्य धर का वादा जिसने राकेश बेदी को दिलाया 'धुरंधर' में रोल

Advertisement