The Lallantop

आर्यन की 'स्टारडम' में सलमान खान!

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने अपने पार्ट का शूट पूरा भी कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
सलमान और शाहरुख के अलावा आर्यन की सीरीज़ में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह भी गेस्ट रोल्स करेंगे.

Aryan Khan की Stardom में Salman Khan, Junaid Khan और Khushi Kapoor की फिल्म की रिलीज़ डेट आई, Netflix ने Love and War के डिजिटल राइट्स खरीदे. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
1. 'घोस्ट ऑफ हिरोशिमा' डायरेक्ट करेंगे जेम्स कैमरन

हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, 'अवतार' के सीक्वल के बाद डायरेक्टर जेम्स कैमरन 'घोस्ट ऑफ हिरोशिमा' पर बेस्ड फिल्म डायरेक्ट करने वाले हैं. 'घोस्ट ऑफ हिरोशिमा' चार्ल्स पेल्लेग्रीनो की किताब है, जो अगस्त, 2025 में पब्लिश होगी. ये एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान जापान पर हुए दोनों न्यूक्लीयर बम धमाकों में बच गया था.

2. 'मॉन्स्टर' के तीसरे सीज़न में चार्ली हनम

नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'मॉन्स्टर' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान क्रिएटर रायन मर्फी ने बताया कि इसका तीसरा सीज़न भी बनेगा. इस सीज़न में चार्ली हनम सीरियल किलर एड गीन का किरदार निभाएंगे. 'मॉन्स्टर' का दूसरा सीज़न 19 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

Advertisement
3. जुनैद-खुशी की फिल्म की रिलीज़ डेट आई

जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म की 7 फरवरी 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म से खुशी बड़ी स्क्रीन पर अपना डेब्यू करने वाली हैं. अभी फिल्म का नाम अनाउंस नहीं किया गया है. ये तमिल फिल्म 'लव टुडे' का हिंदी रीमेक बताई जा रही है.

4. मराठी फिल्म 'घात' की रिलीज़ डेट अनाउंस

मराठी फिल्म 'घात' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी. ये एक थ्रिलर फिल्म है. बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर किया गया. जितेन्द्र जोशी और मिलिंद शिंदे इसमें लीड रोल में हैं. फिल्म को छत्रपाल निनावे ने डायरेक्ट किया है.

5. आर्यन की 'स्टारडम' में सलमान का कैमियो!

आर्यन खान 'स्टारडम' नाम की वेब सीरीज से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं. खबर है कि शाहरुख के साथ-साथ इस सीरीज़ में सलमान खान का भी कैमियो होने वाला है. न्यूज़ 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने अपने पार्ट का शूट पूरा भी कर लिया है. रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से बताया गया है कि सलमान खान ने बिना वक्त लिए इस सीरीज़ के लिए हां बोल दिया. सलमान और शाहरुख के अलावा आर्यन की सीरीज़ में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह भी गेस्ट रोल्स करेंगे.

Advertisement
6. 'लव एंड वॉर' के राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विकी कौशल की फिल्म 'लव एंड वॉर' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं. नेटफ्लिक्स ने इसके लिए 130 करोड़ रुपये का बेस प्राइज़ ऑफर किया है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस के हिसाब से ये अमाउंट बढ़ भी सकता है. फिल्म के म्यूज़िक राइट्स सारेगामा ने 35 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को 2026 में रिलीज़ किया जाएगा.

वीडियो: ईद 2026 पर इस वजह से रिलीज़ नहीं होगी सलमान खान की कोई भी फिल्म

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement