The Lallantop

सलमान खान-संजय दत्त के साथ एपी ढिल्लों का नया गाना आया, इंटरनेट धुआं-धुआं हो गया

Salman Khan और Sanjay Dutt का AP Dhillon वाला नया गाना Old Money देखकर लोग Himesh Reshammiya को याद करने लगे.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान और संजय दत्त करीब 14 सालों बाद एक साथ स्क्रीन शेयर किया है.

Salman Khan और Sanjay Dutt का AP Dhillon वाला नया गाना रिलीज़ हो चुका है. करीब 14 साल बाद सलमान और संजय दत्त किसी प्रोजेक्ट में साथ दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इस साथ दिखाई देने वाली बात में ज़रा सा ट्विस्ट है. जिसपर हम आगे बात करेंगे. फिलहाल तो ये कि Old Money गाने  पर कई महीनों से चर्चा हो रही थी. अब फाइनली ये रिलीज़ हुआ है और इसने इंटरनेट पर आग लगा दी है. चारों तरफ इसी गाने की चर्चा है. कुछ को ये बहुत पसंद आ रहा है तो कुछ कह रहे हैं, एपी ढिल्लों ने बड़ी ऑपर्च्युनिटी मिस कर दी. कुछ लोग तो Himesh Reshammiya को घुसा लाए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पहले बात गाने की. वीडियो शुरू होता है और एपी किसी से लड़ने की तैयारी में भागते नज़र आते हैं. फिर एपी को गुंडे पकड़ लेते हैं और सलमान उन्हें छुड़ाने आते हैं. बदमाशों से चार-चार हाथ करते हैं. तड़ाक-तड़ाक गोलियां चलाते हैं. फिर अंत में एपी के पास आता है एक फोन. किसका? संजू बाबा का. एपी को हिदायत देने के बाद वो सलमान से भी बात करते हैं और गाना खत्म होते-होते कहते हैं ठीक है भाईजान, शाम को मिलते हैं.

फुल टू पंजाबी गाने के फॉर्मूले पर 'ओल्ड मनी' को भी बनाया गया है. इसमें गाड़ियां हैं, बंदूके हैं, मार-धाड़ है, स्वैग है, मसलन वो सारे एलिमेन्ट्स हैं जो कि एक पंजाबी गाने में अमूमन पाए जाते हैं. सिर्फ एक चीज़ जिसे दर्शक सबसे ज़्यादा मिस कर रहे हैं वो है सलमान और संजय दत्त की स्क्रीन शेयरिंग. एपी ढिल्लों ने अभी तक जितना गाना रिलीज़ किया है उसमें तो संजय और सलमान एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं कर रहे. दोनों के अलग-अलग शॉट्स लिए गए हैं. दोनों सिर्फ फोन पर एक-दूसरे से बात करते हुए दिखाए गए हैं.

Advertisement

जिस तरीके से गाने को छोड़ा गया है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गाने का दूसरा पार्ट भी आएगा. जिसमें संजय दत्त और सलमान फिर आमने-सामने होंगे. हालांकि रिलीज़ हुए म्यूज़िक वीडियो को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर इस गाने ने तहलका मचा दिया है. लोग कह रहे हैं इससे गाना नहीं पूरी की पूरी फिल्म घोषित कर देना चाहिए.

एक यूज़र ने लिखा,

''सलमान खान की एंट्री गाने की जान है. गाने के बीट्स, म्यूज़िक सबी बिल्कुल प्वॉइंट पर हैं. टाइगर लौट आया है.''

Advertisement

एक ने लिखा,

''एक सुपरस्टार को स्क्रीन पर ऐसे ही प्रेज़ेंट होना चाहिए. आशा करता हूं कि सिकंदर में भी सलमान ऐसे ही दिखाई देंगे.''

पर कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें ये गाना नहीं पसंद आया. ऐसे ही एक यूज़र ने लिखा,

''भाई मैंने सलमान खान और संजय दत्त के बीच क्लैश और मार-धाड़ की उम्मीद की थी. एपी ने ऑपर्च्युनिटी मिस कर दी.''

वहीं कुछ लोग तो इस गाने में हिमेश रेशमियां तक को घसीट लाए. यू-ट्यूब पर दर्जनों लोगों ने लिखा कि सलमान खान को अब हिमेश रेशमियां के साथ भी ऐसा ही एक सॉन्ग वीडियो लाना चाहिए.  

Himesh salman
यू-ट्यूब 

ख़ैर, आपको ये गाना कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताइए. 
 

वीडियो: डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने सलमान खान को 'फिल्म इंडस्ट्री का मसीहा' क्यों कहा?

Advertisement