Salman Khan की Tiger 3 दिवाली पर रिलीज़ हो रही है. ये उनके करियर की पहली फिल्म है जो रविवार को रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म की रिलीज़ से पहले सलमान और कटरीना ने मीडिया से बात की. अपने दिवाली प्लान बताए. सलमान का कहना था,
"इस दिवाली पर पूरे परिवार के साथ 'टाइगर 3' देखूंगा" - सलमान खान
सलमान ने कहा कि कटरीना और उनकी दिवाली पर कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है. 'टाइगर 3' उनकी पहली दिवाली रिलीज़ है.


दिवाली पर फिल्म रिलीज़ करना बहुत स्पेशल है क्योंकि मेरी दिवाली से बहुत सुंदर यादें जुड़ी हैं. इस त्योहार ने हमेशा मुझसे आशीर्वाद दिया है. ये कमाल की बात है कि एक जोड़ी की तरह मेरी और कटरीना की कोई फिल्म दिवाली पर रिलीज़ नहीं हुई. ‘टाइगर 3’ हमारी पहली दिवाली फिल्म होगी. को-स्टार के नाते हमने ऐसी फिल्में की हैं जिन्हें जनता का प्यार मिला है. तो अगर हम ‘टाइगर 3’ के ज़रिए उनकी दिवाली बेहतरीन बनाते हैं तो हमें बहुत खुशी होगी.
कटरीना ने आगे जोड़ा,
ये दिवाली मेरे लिए एक्स्ट्रा स्पेशल है क्योंकि मेरी फिल्म ‘टाइगर 3’ आ रही है. ये एक ऐसी फिल्म है जो अधर्म पर विजय की बात करती है. ये सलमान के साथ मेरी पहली फिल्म है जो दिवाली पर आ रही है. सलमान और मैं सभी की दिवाली में खुशी लाने की कोशिश करेंगे.
सलमान ने इसी बातचीत में अपने दिवाली प्लान पर भी बात की. बताया कि वो अपनी फैमिली के साथ ‘टाइगर 3’ देखने वाले हैं. उन्होंने कहा,
मेरे लिए दिवाली वो त्योहार रहा है जो लोगों को साथ लाता है, परिवारों को साथ लाता है. मैं ये दिवाली अपने परिवार के साथ मनाने वाला हूं. इस दिवाली मैं अपने पूरे परिवार के साथ ‘टाइगर 3’ देखूंगा. मैं उम्मीद करता हूं कि बाकी सब भी यही करेंगे और बड़ी स्क्रीन पर होने वाले अनुभव का मज़ा उठायेंगे.
‘टाइगर 3’ को दिवाली पर रिलीज़ करने पर लोग सवाल उठा रहे थे. उस दिन सब त्योहार की तैयारी में बिज़ी रहेंगे तो ऐसे में फिल्म कौन देखेगा. हालांकि मेकर्स की प्लानिंग है कि दिवाली के अगले हफ्ते में आने वाली छुट्टियों से फिल्म के बिज़नेस को फायदा मिलेगा. उनकी स्ट्रैटेजी कितनाई कारगार साबित होती है, ये रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा. बता दें कि ‘टाइगर 3’ में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ इमरान हाशमी, रेवती, कुमुद मिश्रा, रिधि डोगरा, विशाल जेठवा और रणवीर शौरी जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे. उनके अलावा फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का कैमियो भी होने वाला है. बताया जा रहा है कि हाल ही में ऋतिक ने फिल्म के लिए दो मिनट का सीन शूट किया है. वहीं शाहरुख की एंट्री पाकिस्तान वाले सीन में होगी जहां पठान जेल से टाइगर को छुड़ाएगा.
वीडियो: दी सिनेमा शो: टाइगर 3 के डायरेक्टर ने बताया, सलमान खान की एंट्री देख फैन्स खुशी से बौरा जाएंगे






















