Tiger 3 के बाद Salman Khan एक फिल्म शुरू करने वाले थे. मगर कौन सी ये किसी को नहीं पता था. छिटपुट खबरें थीं कि Karan Johar के साथ एक फिल्म की बात चल रही है. करण ने सलमान को आइडिया सुनाया. उन्हें अच्छा लगा. बात आगे बढ़ रही है.
करण जौहर के साथ सलमान खान की एक्शन फिल्म को डायरेक्टर मिल गया
सलमान की ये फिल्म बिग बजट एक्शन एंटरटेनर बताई जा रही है. इसे 'शेरशाह' वाले विष्णुवर्धन डायरेक्ट करेंगे.


लेटेस्ट अपडेट ये है कि वो फिल्म डायरेक्ट करने के लिए Vishnuvardhan को चुना गया है. उन्होंने Shershaah डायरेक्ट की थी. बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ये एक बिग बजट एक्शन एंटरटेनर होगी. इसे लेकर करण और सलमान की लगातार बातचीत चल रही है. अब डायरेक्टर के जुड़ जाने से ये फिल्म होती नज़र आ रही है. हालांकि अभी तक सलमान ने वो पिक्चर साइन नहीं की है.
'कुछ कुछ होता है' के 25 साल बाद सलमान खान और करण जौहर किसी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं. कुछ सालों पहले खबरें आई थीं कि करण, सलमान के साथ 'शुद्धि' बना रहे हैं. मगर वो पिक्चर कभी बनी ही नहीं. इसलिए इस नई फिल्म को बड़े ग्रैंड लेवल पर बनाने की तैयारी चल रही है. इसे ईद 2024 पर रिलीज़ करने की प्लानिंग है. उसी लिहाज़ से ये फिल्म बनाई जा रही है.

विष्णुवर्धन को ये बनाने के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि उन्होंने 'शेरशाह' बनाई. उससे पहले भी वो 'बिल्ला', 'आरंभम', 'पंजा' और 'पट्टियल' जैसी तमिल और तेलुगु फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं.
चर्चा थी कि सलमान 'किक 2' पर भी काम शुरू कर सकते हैं. मगर प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने इन खबरों को गलत बता दिया. उन्होंने बताया कि 'किक 2' की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. सलमान Tiger Vs Pathaan से पहले दो फिल्में करेंगे. एक फिल्म तो करण जौहर वाली हो गई. सूरज बड़जात्या के साथ एक फिल्म पर डिस्कशन चल रहा है. 'प्रेम की शादी'. 'रंगस्थलम' और 'पुष्पा' बनाने वाली मैत्री मूवी मेकर्स के साथ भी सलमान एक फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे.
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सलमान खान ने तय किया है कि वो अगले कुछ समय तक रीमेक और सीक्वल्स में काम नहीं करेंगे. क्योंकि उनकी पिछली कुछ फिल्में उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई हैं. 'किसी का भाई किसी की जान' के नंबर्स को ठीक इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ये पैंडेमिक के बाद आई है. इस फिल्म ने अब तक 84.46 करोड़ रुपए कमा चुकी है. उम्मीद ये है कि शुक्रवार तक 100 करोड़ टच कर लेगी. सिल्वर लाइनिंग ये है कि ये 100 करोड़ रुपए के पार जाने वाली सलमान की 16वीं फिल्म बन जाएगी. जो कि बॉलीवुड इतिहास में सबसे ज़्यादा है. अभी 100 करोड़ वाली 15-15 फिल्मों के साथ सलमान और अक्षय के बीच टाई चल रहा है. शाहरुख खान की 13 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.
वीडियो: 'टाइगर 3' में सलमान खान और शाहरूख खान वाले सीक्वेंस को तीन एक्शन डायरेक्टर्स मिलकर बनाएंगे






















