The Lallantop

राजनाथ सिंह की एक रिक्वेस्ट पर सलमान ने रातों-रात 'बैटल ऑफ गलवान' में क्या जोड़ दिया?

राजनाथ सिंह की रिक्वेस्ट पर सलमान खान ने डायरेक्टर अपूर्व लाखिया को तुरंत कॉल किया. दोनों ने रात भर में ये बदलाव करवा दिए.

Advertisement
post-main-image
गलवान वैली झड़प में 4 भारतीय जवान शहीद हुए थे.

Salman Khan इन दिनों Battle Of Galwan के पैचवर्क और रीशूट्स में व्यस्त हैं. रीशूट में उन्होंने एक और देशभक्ति गाना फिल्माया है. इस गाने को फिल्म में शामिल करने का फैसला रातों-रात लिया गया. ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी रिक्वेस्ट खुद देश के रक्षामंत्री Rajnath Singh ने की है. उन्होंने सलमान से इस गाने के ज़रिए देशभर के लोगों को एक खास मैसेज देने की मांग की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वैसे तो सलमान दिसंबर 2025 में ही 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग पूरी कर चुके थे. मगर वो फिल्म के फाइनल प्रोडक्ट से संतुष्ट नहीं थे. इसलिए डायरेक्टर अपूर्व लाखिया और उन्होंने फैसला किया कि वो पैचवर्क के अलावा कुछ अन्य सीन्स भी रीशूट करेंगे. रीशूट में उन सीन्स को दोबारा फिल्माया जाएगा, जो ठीक नहीं लग रहे. पिछले दिनों उन्होंने फिल्म पर दोबारा काम शुरू किया है. मगर इसी बीच डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने उनके सामने एक मांग रख दी.

राजनाथ सिंह ने सलमान से फिल्म में एक ऐसा गाना जोड़ने कहा है, जिसमें गलवान वैली झड़प के शहीदों को श्रद्धांजली दी गई हो. ये सुनते ही सलमान ने झट से अपूर्व को कॉल किया और उन्हें एक नया गाना शूट करने को कहा. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

Advertisement

"सलमान-अपूर्व ने ये गाना सचमुच एक ही रात में शूट किया. सलमान ये गाना फिल्म के अंत में दिखाना चाहते हैं ताकि मूवी में दिखाए गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा सके. डायरेक्टर अपूर्व लाखिया उस समय एक छोटे ब्रेक पर थे. लेकिन उन्हें तुरंत आकर इस गाने की शूटिंग करनी पड़ी."

सूत्र ने आगे कहा,

"गाने को कुनिका लाल के बेटे अयान लाल ने लिखा और गाया है. इसे एंड क्रेडिट के साथ सलमान पर फिल्माया गया है. जब सलमान गाने पर लिप-सिंक करेंगे, तब स्क्रीन पर शहीद सैनिकों के नाम और उनकी तस्वीरें दिखाई जाएंगी."

Advertisement

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब राजनाथ सिंह 'बैटल ऑफ गलवान' प्रोजेक्ट से जुड़े हों. सितंबर 2025 में सलमान और उनके बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली में एक खास मुलाकात हुई थी. दरअसल, सलमान तब अपने दल-बल के साथ लद्दाख में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. ये सिक्योरिटी के लिहाज से काफी सेंसिटिव इलाका है. इसलिए आर्मी ने शूटिंग को लेकर कुछ सवाल उठाए थे.  

फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 में हुए गलवान वैली झड़प पर आधारित है. इसलिए आर्मी को संदेह था कि इसका शूटिंग लोकेशन और कॉन्सेप्ट, दोनों ही चीन से भारत के रिश्ते बिगाड़ सकता है. इस समस्या को देख सलमान तुरंत दिल्ली पहुंचे. वहां उन्होंने राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें इस फिल्म को लेकर आश्वासन दिया. रक्षामंत्री का एप्रूवल मिलने के बाद ही उन्होंने फिल्म का काम आगे बढ़ाया. एक बार फिल्म बनकर तैयार हो जाए, उसके बाद मेकर्स इसे दोबारा रक्षा मंत्रालय के पास भेजेंगे. आर्मी आधारित फिल्मों का रक्षा मंत्रालय से एप्रूवल लेना ज़रूरी होता है. वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही फिल्म रिलीज़ हो पाएगी. 

वीडियो: अक्षय कुमार ने 'भूत बंगला' की डेट बदलने से पहले सलमान खान से बात की, मगर क्यों?

Advertisement