The Lallantop

'स्पिरिट' में प्रभास का सबसे भौकाली फाइट सीक्वेंस 'बाहुबली' वाले बनाएंगे!

प्रोड्यूसर ने कहा कि 'स्पिरिट' के आगे 'कबीर सिंह‍' और 'एनिमल' भी फीकी लगेगी.

Advertisement
post-main-image
संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी.

क्या Prabhas की Spirit के फाइट सीन Baahubali के action choreographer तैयार करने वाले हैं? Shahid Kapoor की Farzi 2 पर क्या अपडेट है? Akshay Kumar की Bhagam Bhag 2 में Paresh Rawal कैसा किरदार निभाने वाले हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'स्पिरिट' में प्रभास का फाइट सीन 'बाहुबली' वाले बनाएंगे

प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' की शूटिंग अब रफ्तार पकड़ रही है. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक इसी हफ्ते फिल्म के सबसे तगड़े फाइट सीक्वेंस का शूट शुरू होगा. इसके लिए हैदराबाद में बड़ा भारी सेट तैयार किया जा रहा है. ये एक्शन सीक्वेंस पीटर हेन ने कोरियोग्राफ़ किया है. 'बाहुबली', जिसके एक्शन सीन हिंदी सिनेमा के लिए बेंचमार्क बन गए, उसके फाइट सीन भी पीटर हेन ने ही तैयार किए थे. और इस रिपोर्ट के मुताबिक चूंकि 'स्पिरिट' पीरियड फिल्म नहीं है, इसलिए इसमें वो 'बाहुबली' से भी खूंखार एक्शन दिखाएंगे. हाई टेक वेपन्स का इस्तेमाल किया जाएगा. और प्रभास दर्जनों ट्रेन्ड इंटरनेशनल फाइटर्स के साथ के साथ भिड़ते नज़र आएंगे. प्रभास के कैरेक्टर के बारे में प्रोड्यूसर लगदापति श्रीधर ने डेक्कन क्रॉनिकल से चर्चा की. उन्होंने कहा, 

Advertisement

"संदीप रेड्डी ने प्रभास के किरदार की कई परतें तैयार की हैं. वो ज़ख्मी भी दिखेंगे और बेरहम भी. संदीप रेड्डी अपने हीरोज़ को आक्रामक दिखाने में मास्टर हैं. और 'स्पिरिट' में भी वैसी ही अल्फ़ा एनर्जी महसूस होगी. मगर इस बार इंटेंसिटी 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' से भी ज्यादा होगी. वांगा, प्रभास को उनके करियर के सबसे खूंखार और बर्बर अवतार में दिखाने वाले हैं. प्रभास को वो ऐसे पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाएंगे जो इंडियन सिनेमा ने कभी नहीं दिखाया." 

'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी.

# 27 फरवरी को भारत में रिलीज़ होगी 'दी सीक्रेट एजेंट'

Advertisement

ऑस्कर नॉमिनेटेड ब्रज़ीलियन फिल्म 'दी सीक्रेट एजेंट' की इंडिया रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. डेडलाइन के मुताबिक ये 27 फरवरी को सिनेमाघरों में लगेगी. वाग्नर मोरा और मारिया फर्नांडो कैंडिडो इसमें लीड रोल्स में हैं. इसे क्लेबेर मेनडोंसा फील्यो ने इसे डायरेक्ट किया है.

# 'भूल भुलैया' का सीक्वल है 'भूत बंगला'?

अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' के बारे में पढ़ने में आया कि इसकी स्क्रिप्ट 'भूल भुलैया 2' के लिए लिखी गई थी. उसी पर रीवर्क करके 'भूत बंगला' बनाई गई है. टी-सीरीज़ ने इन बातों का खंडन किया है. इंडिया टुडे से चर्चा में फिल्म के को-प्रोड्यूसर शिव चानना ने कहा, "ये सिर्फ अफ़वाहें हैं. प्रियदर्शन ने हमें 'भूल भुलैया 2' की स्क्रिप्ट कभी नहीं दी. 'भूत बंगला' पूरी तरह से मौलिक कहानी पर बनी है. ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी."

# राज & डीके ने अनाउंस की शाहिद की 'फ़र्ज़ी 2'

शाहिद कपूर स्टारर वेब सीरीज़ 'फ़र्ज़ी' का दूसरा सीजन बन रहा है. डायरेक्टर राज & डीके ने मंगलवार को X  पर लिखा कि राउंड 2 प्रोग्रेस में है. OTT प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी शूटिंग मार्च में शुरू होगी. पहला सीज़न क्लिफ़हैंगर पर ख़त्म हुआ था. विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोरा और अमोल पालेकर भी पहले सीज़न में नज़र आए थे.

# 'भागम भाग 2' में डबल रोल करेंगे परेश रावल

ख़बर है कि 'भागम भाग 2' में परेश रावल डबल रोल करेंगे. बॉलीवुड हंगामा के बातचीत में परेश रावल ने ख़ुद ये बात कन्फर्म की. फिल्म में अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी और मीनाक्षी चौधरी भी लीड रोल में हैं. इसे राज शांडिल्य डायरेक्ट करेंगे.

# 24 अप्रैल को रिलीज़ होगी 'गिन्नी वेड्स सनी 2'

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर 'गिनी वेड्स सनी' का सीक्वल आने वाला है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा. इसे प्रशांत झा और विनोद बच्चन ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: वांगा का बड़ा धमाका प्रभास की ‘स्पिरिट’ में रणबीर की जबरदस्त एंट्री!

Advertisement