3) पहले इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत काम कर रहे थे. लेकिन डेट्स के साथ दिक्कतों की वजह से उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी. सुशांत इस फिल्म के लिए अपनी डेट्स टुकड़ों में देने के लिए तैयार थे लेकिन मेकर्स उनकी इकट्ठी डेट चाहते थे. क्योंकि जैसी इस फिल्म की कहानी है, उसमें लीड रोल कर रहे एक्टर को कई लुक्स में दिखना था. और इन लुक्स को छुपाकर भी रखना था. ऐसे में 'रॉ' की शूटिंग बीच में रोककर सुशांत किसी और फिल्म की शूटिंग भी नहीं कर पाते. इसलिए प्रोड्यूर्स ने फिल्म के लिए जॉन अब्राहम को साइन कर लिया. इस फिल्म के प्रोड्यूसर अजय कपूर ने जॉन के साथ मिलकर फिल्म 'परमाणु' भी प्रोड्यूस की थी.
4) 'रॉ' में जॉन के साथ मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति जैसे एक्टर्स दिखाई देंगे. सुचित्रा तकरीबन दस साल बाद किसी फिल्म में दिखने जा रही हैं. 'कभी हां कभी ना' (1994) में शाहरुख खान के अपोज़िट काम कर तारीफें बटोरने वाली सुचित्रा आखिरी बार 2010 में आई राम गोपाल वर्मा की अमिताभ बच्चन स्टारर 'रण' में दिखाई दी थीं. जे.पी. दत्ता की 'पल्टन' में काम करने के बाद जैकी इस फिल्म में रॉ चीफ के रोल में दिखाई देने वाले हैं. वहीं मौनी का किरदार काफी लेयर्ड बताया है. सिकंदर खेर फिल्म में एक पुलिसवाले के रोल में दिखाई देने वाले हैं.
5) इस फिल्म को डायरेक्ट किया है रॉबी ग्रेवाल ने. रॉबी इससे पहले 'समय' (2003), 'मेरा पहला पहला प्यार' (2007) और 'आलू चाट' (2009) जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. ये उनकी पहली बिग बजट फिल्म होगी. 6) 'रॉ' की शूटिंग नेपाल, गुलमर्ग और श्रीनगर में हुई है. फिल्म के प्लॉट में पाकिस्तान भी अहम किरदार निभाता है, उन हिस्सों की शूटिंग के लिए गुजरात में पाकिस्तान का सेट बनाया गया. 'रोमियो अकबर वॉल्टर' 12 अप्रैल को थिएटर्स में उतरेगी. फिल्म का ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं: वीडियो देखें: जनता ने ट्विटर पर अक्षय कुमार और करण जौहर को जम कर सुनाया
























