The Lallantop

'रोजा' फेम मधु ने कहा- 'कितनी भी खराब और फ्लॉप फिल्में कर लें, शाहरुख देवता जैसे हैं'

मधु ने बताया कि शाहरुख खान के ऊपर उनका बहुत भारी क्रश है.

Advertisement
post-main-image
'रोजा' के एक सीन में मधु. दूसरी तरफ एक फोटोशूट के दौरान शाहरुख खान.

Madhoo पॉपुलर एक्टर हैं. उन्होंने कई हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया. मगर उन्हें आज भी मणिरत्नम की Roja के लिए याद किया जाता है. इन दिनों वो Samantha की फिल्म Shaakuntalam में नज़र आ रही हैं. इसी फिल्म के सिलसिले में उनका एक इंटरव्यू हुआ. इसमें उन्होंने बताया कि उनका Shahrukh Khan पर भारी क्रश था. मधु का कहना है कि शाहरुख बुरे से बुरा काम भी करते हैं, तो भी वो देवता जैसे लगते हैं. मधु के शब्द थे, ‘He is just like a god’. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मधु ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की. यहां उनके पसंदीदा एक्टर्स की बात चल रही थी. इन सवालों के जवाब में मधु ने कहा-

''जब कोई क्रश के बारे में पूछता है, तो मेरे दिमाग में पहला नाम शाहरुख खान का आता है. उनका जो करिश्मा है, स्क्रीन पर वो जैसी चीज़ें करते हैं, वो जिन चीज़ों को रिप्रेज़ेंट करते हैं, वो सब मुझे अपील करता है. मैं उनकी सबसे बड़ी फैन हूं. चाहे उनकी फिल्में फ्लॉप हों, वो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा न परफॉर्म करें ,या वो बिल्कुल खराब काम करें, तब भी वो देवता जैसे लगते हैं.''

Advertisement
madhoo, shaakuntalam,
‘शाकुंतलम’ से मधु का कैरेक्टर पोस्टर.

जब मधु ने फिल्मी करियर शुरू किया था, तब को-स्टार्स के लिंक-अप की खबरें आम हुआ करती थीं. कई बार फिल्म को चलाने के लिए भी मेकर्स इस तरह के हथकंडे आज़माते थे. इस बारे में मधु से पूछा गया, तो उन्होंने कहा-

''नौजवान लोग लाइफ में छोटी-मोटी चीज़ों के झांसे में आ जाते हैं. वो पसंद करते हैं, नापसंद करते हैं, ब्रेक अप करते हैं, मेक अप करते हैं. उस दौर में ये सब चीज़ें होती हैं. मैं इन चीज़ों का दुख-दर्द लेकर नहीं चलती. मैं सिर्फ सीख लेती हूं. इसलिए मैंने डिसाइड किया कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में कभी शादी नहीं करूंगी. क्योंकि मैं ऐसी कुछ परिस्थितियों से गुज़र चुकी हूं. मैंने सबसे बड़ा सबक ये सीखा कि मैं पजेसिव और ईर्ष्यालू इंसान हूं, जो एक एक्टर से शादी नहीं कर सकती.'' 

madhoo, roja,
फिल्म ‘रोजा’ के एक सीन में मधु.

मधु ने अजय देवगन स्टारर 'फूल और कांटे' से अपना हिंदी सिनेमा डेब्यू किया था. इसी साल उनकी तमिल फिल्म 'अजगन' रिलीज़ हुई. आगे वो 'रोजा' और 'जेंटलमैन' समेत कई साउथ इंडियन फिल्मों में नज़र आईं. हिंदी में उन्होंने 'हथकड़ी', 'दिलजले', 'जल्लाद' और 'यशवंत' जैसी फिल्मों में काम किया. वो पिछली बार कंगना रनौत की फिल्म 'थलैवी' में दिखाई दी थीं. अब वो समांथा की 'शाकुंतलम' में मेनका का रोल कर रही हैं.  

Advertisement

वीडियो: पठान के ब्लॉकबस्टर होने पर YRF से ज़्यादा पैसे शाहरुख खान ने कमा लिए हैं

Advertisement