The Lallantop

जब रोहित शेट्टी ने यूनिट का घर चलाने के लिए 150 करोड़ी फिल्म बना डाली

Rohit Shetty की Cirkus के राइटर ने बताया कि कैसे वो फिल्म सिर्फ इसलिए बनाई गई, ताकि कोविड में उनकी टीम को काम मिल सके.

Advertisement
post-main-image
रोहित के साथ काम कर चुके लोग भी इस तरह के किस्से बता चुके हैं.

साल 2022 में Rohit Shetty की फिल्म Cirkus रिलीज़ हुई थी. कास्ट में Ranveer Singh, Jacqueline Fernandez और Pooja Hegde जैसे नाम थे. ये गुलज़ार की फिल्म ‘अंगूर’ पर आधारित थी, जो खुद Shakespeare के Comedy of Errors से प्रेरित थी. खैर सिनेमाघरों में ‘सर्कस’ बिल्कुल भी नहीं चली. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म को 6.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये था. ‘सर्कस’ का लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 35.65 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका. फिल्म के रिव्यूज़ में मेकर्स की खूब आलोचना हुई थी. अब हाल ही में फिल्म के राइटर Yunus Sajawal ने रोहित शेट्टी के ‘सर्कस’ बनाने के पीछे की वजह बताई है. नाम के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में यूनुस से पूछा गया कई ‘सर्कस’ की नाकामयाबी से कैसे डील किया. यूनुस ने तब बताया,     

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रोहित सर आपको ये बात नहीं बताएंगे क्योंकि वो अपने बारे में बात करना पसंद नहीं करते. कोविड आया और फिल्मों की शूटिंग बंद हो गई. 'सूर्यवंशी' रिलीज़ होने वाली थी और तब ये हुआ कि पिक्चर डिले होने वाली है. पहले 21 दिन का लॉकडाउन था और फिर वो बढ़ता गया. उधर हमारी पिक्चर रुक गई. रोहित सर ने ये सोचा कि तब तक कम-से-कम हम लोग मिलकर ज़ूम मीटिंग कर लेते हैं. कोई सब्जेक्ट तो बनाएं. उन्होंने प्रोडक्शन वालों को फोन कर के सितंबर के लिए महबूब स्टूडियो को बुक भी कर लिया था. वो एक इंडोर फिल्म बनाना चाहते थे. वो फिल्म उन्होंने अपनी यूनिट के लिए बनाई. उन्होंने कहा कि यार मैं अगर दो साल काम नहीं भी करूंगा तो मेरा चल जाएगा पर ये यूनिट वालों का घर कैसे चलेगा. क्योंकि कोविड में कहीं काम नहीं कर पा रहे. उनकी तमाम सेविंग खत्म हो गई. तो मुझे एक स्टूडियो बेस्ड फिल्म बनानी है जिससे उन सभी का घर चलता रहे. 

यूनुस ने आगे बताया कि उस वक्त सिर्फ आप 90-100 लोगों के साथ शूट कर सकते थे. लेकिन रोहित अपने सेट पर 500 लोगों को बुलाकर रखते थे. उनकी शूटिंग भले ही न हो लेकिन फिर भी उन्हें सेट पर बुलाया जाता. ताकि उन्हें रोज़ाना पैसा मिलता रहे. यूनुस ऐसे पहले शख्स नहीं हैं जिन्होंने रोहित शेट्टी से जुड़ी कोई ऐसी बात बताई है. बीते साल रोहित ‘दी लल्लनटॉप’ के प्रोग्राम गेस्ट इन द न्यूज़रूम में बतौर गेस्ट आए थे. तब उनकी रिसर्च के संबंध में हमने मुकेश तिवारी और वृजेश हिरजी जैसे एक्टर्स से बात की थी. दोनों रोहित के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि रोहित हमेशा सबसे पहले अपनी टीम के बारे में सोचते हैं. 

Advertisement

वृजेश ने ‘गोलमाल 4’ पर भी रोहित के साथ काम किया था. फिल्म की शूटिंग से पहले वृजेश की पीठ की सर्जरी हुई थी. उन्हें डाइट को लेकर सख्ती बरतने को कहा गया. एक दिन वृजेश के घर से खाना नहीं आया था. ये बात रोहित को पता चली. उन्होंने अपना टिफ़िन वृजेश को दे दिया. कहा कि मुझे आज भूख नहीं है, क्या तुम मेरा टिफ़िन खा लोगे. वृजेश बताते हैं कि रोहित अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखते हैं और उन्होंने बिना किसी को बताए अपना टिफ़िन वृजेश को दे दिया.             
 

वीडियो: अजय देवगन, रोहित शेट्टी की Singham Again के ट्रेलर ने चीर डाले सारे रिकॉर्ड, टॉप तीन में पहुंचा

Advertisement
Advertisement