The Lallantop

'रॉकी और रानी...' ने विदेशों में इतना पैसा पीटा कि सलमान खान की फिल्म को पछाड़ दिया

2023 में आई हिंदी फिल्मों में सबसे ज़्यादा कमाई अब तक 'पठान' ने की है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पहुंच गई है.

Advertisement
post-main-image
विदेशों में कमाई के लिहाज़ से सलमान की फिल्म तीसरे पायदान पर पहुंच गई है.

Ranveer Singh और Alia Bhatt की फिल्म Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani ने रिलीज़ के बाद से ही रौला काटा हुआ है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने शुरुआती आठ दिनों में 80.08 करोड़ रुपए छाप लिए हैं. ये तो इंडिया का नेट कलेक्शन है. ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो आंकड़ा 94.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. ऐसा नहीं है कि करण जौहर की फिल्म को अपील सिर्फ देसी मार्केट में मिली. ‘रॉकी और रानी...’ ओवरसीज़ यानी विदेशी मार्केट में भी बढ़िया पैसा बना रही है. इतना कि इसने सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ को पीछे छोड़ दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक:

किसी का भाई किसी की जान 
इंडिया कलेक्शन – 110.94 करोड़ रुपए 
वर्ल्डवाइड कलेक्शन – 184.6 करोड़ रुपए 
ओवरसीज़ कलेक्शन – 52.6 करोड़ रुपए 

Advertisement

साल 2023 में आई हिंदी फिल्मों की कमाई के मामले में अब ‘रॉकी और रानी’ ‘किसी का भाई किसी की जान’ से आगे निकल गई है. करण जौहर की फिल्म का अब तक का कलेक्शन है:

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (04 अगस्त 2023 तक का)
इंडिया कलेक्शन – 80.08 करोड़ रुपए 
वर्ल्डवाइड कलेक्शन – 161.5 करोड़ रुपए 
ओवरसीज़ कलेक्शन – 67 करोड़ रुपए 

‘रॉकी और रानी’ भले ही ओवरसीज़ मार्केट में सलमान की फिल्म को पछाड़ चुकी है. लेकिन ये अभी भी टॉप पर नहीं. बल्कि दूसरे नंबर पर है. वो पहला स्थान ‘पठान’ ने रिज़र्व कर रखा है. और दोनों फिल्मों में बहुत बड़ा फासला है. 

Advertisement

पठान 
इंडिया कलेक्शन – 543.09 करोड़ रुपए 
वर्ल्डवाइड कलेक्शन – 1050.05 करोड़ रुपए 
ओवरसीज़ कलेक्शन – 392.55 करोड़ रुपए

‘पठान’ को जैसा रिस्पॉन्स मिला उस आधार पर ये कहना मुश्किल है कि 2023 की कोई और हिंदी फिल्म उससे सीधे टक्कर ले पाएगी. शाहरुख का मार्केट इंडिया और उससे बाहर भी मज़बूत है. उनकी अगली रिलीज़ ‘जवान’ और ‘डंकी’ भी इसी साल आ रही हैं. बाकी ‘रॉकी और रानी...’ की कामयाबी रणवीर सिंह के लिए सबसे ज़्यादा मायने रखती है. उनकी पिछली तीन फिल्में – ‘सर्कस’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और 83 सिनेमाघरों में ऑडियंस नहीं जुटा पाईं. 

कबीर खान की 83 के साथ टाइमिंग ने बड़ा खेल कर दिया था. फिल्म को अच्छे रिव्यूज़ मिले. पसंद की गई. लेकिन रिलीज़ के कुछ दिन बाद ही सिनेमाघरों पर आक्युपेंसी को लेकर सख्ती आ गई. उसके चलते फिल्म के बिज़नेस को बड़ा घाटा झेलना पड़ा. ‘रॉकी और रानी...’ में उनकी को-स्टार रहीं आलिया की पिछली तीनों फिल्मों का सिनेमाघरों में जलवा दिखा. ‘ब्रह्मास्त्र’ ने सही कमाई कर ली. RRR ब्लॉकबस्टर रही. ‘गंगूबाई काठियावाडी’ कोरोनाकाल में हिट हुई चुनिंदा फिल्मों में से एक रही. रही बात ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की, तो उसे अब तक पॉज़िटिव रीसेप्शन ही मिल रहा है. बाकी फाइनल वर्डिक्ट थिएट्रिकल रन पूरा होने के बाद ही सामने आएगा.                 
   

 

वीडियो: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में जो 22 मिनट कटे थे क्या वो OTT में दिखेंगे?

Advertisement