सभी सिनेमाई खबरों का एक पता सिनेमा शो:
"शाहरुख हमारे समय के मोस्ट वैल्यूएबल स्टार हैं" : रितुपर्णा सेनगुप्ता
"सफलता का दूसरा नाम शाहरुख खान है. उनका कभी न खत्म होने वाला स्टारडम है."


1) थलपति विजय की अगली फ़िल्म की शूटिंग शुरू
थलपति विजय की फ़िल्म 'वारिसू' रिलीज़ को तैयार है. इसमें बमुश्किल 10 दिन ही बचे हैं और विजय ने अपनी नई फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. इसका टेंटेटिव टाइटल 'थलपति 67' रखा गया है. इसे 'मास्टर' और 'विक्रम' फ़ेम लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं.
2) ओटीटी प्लेटफॉर्म ने वेब सीरीज़ बनाने में 5000 करोड़ खर्च डाले
एक समय था कि हम फ़िल्में थिएटर में और शोज टीवी पर देखा करते थे. पर ओटीटी आने के बाद जनता घर बैठे कंटेन्ट देख रही है. टॉप के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेबसीरीज़ बनाने में पैसा भी खूब खर्च कर रहे हैं. इकनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार इस साल टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म ने वेब सीरीज़ बनाने में करीब 4968 करोड़ और 5796 करोड़ के बीच रुपए खर्च किए. ये टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं, Amazon Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar, Sony LIV, Zee5 and Voot.
3) पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल ने अनाउंस की अगली फ़िल्म
पंजाबी ऐक्टर-डायरेक्ट गिप्पी ग्रेवाल ने अपने बर्थडे के दिन फैंस को तोहफा दिया. उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी आने वाली फ़िल्म 'शेरा दी कौम पंजाबी' की अनाउंसमेंट थी. इस फ़िल्म को खुद गिप्पी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फ़िल्म 12 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी.
4) 'कश्मीर फाइल्स' के बाद विवेक अग्निहोत्री की फ़िल्म में अनुपम खेर
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और ऐक्टर अनुपम खेर 'कश्मीर फाइल्स' में साथ काम कर चुके हैं. अब वो एक बार फिर 'वैक्सीन वॉर' में एक साथ आ रहे हैं. अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा: "अपनी 534वीं फ़िल्म अनाउंस रहा हूं, 'वैक्सीन वॉर'. इसे विवेक अग्निहोत्री डायरेक्ट करने वाले हैं."
5) ऑल टाइम बेस्ट सिंगर्स की लिस्ट में लता और नुसरत
जानीमानी अमेरिकन मैगज़ीन रोलिंग स्टोन ने विश्व के 200 ऑलटाइम बेस्ट सिंगर्स की लिस्ट बनाई है. इसमें उन्होंने लता मंगेशकर के नाम को भी शामिल किया है. वो इस लिस्ट में 84वें स्थान पर हैं. इस सूची में साउथ कोरियन बैंड बीटीएस और पाकिस्तानी लीजेंड नुसरत फतेह अली खान का नाम भी शामिल है.
6) "शाहरुख हमारे समय के मोस्ट वैल्यूएबल स्टार हैं" : रितुपर्णा सेन गुप्ता
'मैं, मेरी पत्नी और वो' फ़ेम अदाकारा रितुपर्णा सेन गुप्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए शाहरुख की तारीफ़ की है. उनसे शाहरुख के बारे में पूछा गया, उनका कहना था: “सफलता का दूसरा नाम शाहरुख खान है. वो हमारे समय के मोस्ट वैल्यूएबल स्टार हैं. उनका कभी न खत्म होने वाला स्टारडम है. ये बहुत अमेजिंग बात है कि बिना किसी लेगेसी के आकर जो उन्होंने इतना कुछ हासिल किया है. मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है.”
वीडियो: शाहरुख खान की 'पठान' की अडवांस बुकिंग खुलते ही मामला हुआ हाउसफुल



















