Raveena Tandon ने बताया है कि उन्हें अपने दौर की सबसे एरोगेंट हीरोइन्स में गिना जाता था. क्योंकि वो मेकर्स की कही हर बात नहीं मानती थीं. अपना कंफर्ट चुनती थीं. बकौल रवीना, उन्होंने शुरू में ही ये क्लियर कर दिया था कि वो फिल्मों में स्विमिंग कॉस्ट्यूम नहीं पहनेंगी. न ही ऑनस्क्रीन किसिंग सीन करेंगी. फूहड़ डांस स्टेप्स करने से भी वो साफ इन्कार कर देती थीं. कहने का मतलब है कि किसी फिल्म में काम करने की उनकी तमाम शर्तें होती थीं. हालिया इंटरव्यू में रवीना ने बताया कि उनकी रेप सीन्स को लेकर भी एक शर्त हुआ करती थी. वो ये कि इन सीन्स में उनके कपड़े नहीं फटने चाहिए.
रवीना टंडन ने बताया, फिल्मों में रेप सीन्स वो सिर्फ एक शर्त पर करती थीं
रवीना ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री वाले एरोगेंट बोलते थे क्योंकि वो स्विमिंग कॉस्ट्यूम नहीं पहनती थीं. न ही किसिंग सीन्स करती थीं.
.webp?width=360)

रवीना टंडन ने ANI को दिए हालिया इंटरव्यू में इन सभी मसलों पर बात की. रवीना ने कहा-
''मैं बहुत सारी चीज़ों में अन-कंफर्टेबल रहती थी. जैसे डांस स्टेप्स. अगर मैं किसी चीज़ को लेकर असहज होती थी, तो साफ कह देती थी कि मैं वो नहीं करूंगी. मैं स्विमिंग कॉस्ट्यूम नहीं पहनना चाहती थी. मैंने किसिंग सीन्स नहीं किए. मेरे कुछ फंडे थे. मैं वो इकलौती एक्ट्रेस थी, जिसके रेप सीन्स में भी कपड़े जस के तस रहते थे. मैं बोल देती थी, 'मेरा ड्रेस फटेगा नहीं, तुम कर लो रेप सीन अगर करना है.' इसलिए वो लोग मुझे एरोगेंट बोलते थे.''
रवीना बताती हैं कि उन्होंने इन्हीं शर्तों की वजह से कई बड़ी फिल्में छोड़ दीं. उन्होंने बताया-
'''डर' पहले मेरे पास आई थी. हालांकि वो वल्गर नहीं थीं. मगर पहले फिल्म में कुछ सीन्स थे, जिसके साथ मैं कंफर्टेबल नहीं थी. मैं कभी स्विमिंग कॉस्ट्यूम नहीं पहनती थी. मैं साफ इन्कार कर देती थी. यहां तक की 'प्रेम कैदी', जिससे लोलो (करिश्मा कपूर) लॉन्च हुई, वो भी पहले मुझे ऑफर हुई थी. मगर उसमें सिर्फ एक सीन था, जहां हीरो ड्रेस की ज़िप खोलता है. और हीरोइन की स्ट्रैप नज़र आती है. मैं उससे भी अन-कंफर्टेबल थी.''
रवीना इन दिनों लगातार इंटरव्यूज़ में 90 के दशक की फिल्म इंडस्ट्री की बातें बता रही हैं. बीते दिनों उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में हीरोइनों को बॉडी शेम किया जाता था. हीरो जो कह देते थे, वो पत्थर की लकीर हो जाती थी. हीरोइन्स की बात पर रवीना ने कहा कि औरत ही औरत की दुश्मन थी. क्योंकि वही लोग एक-दूसरे को कमतर बताती थीं. कैरेक्टर पर उंगली उठाती थीं. बॉडी शेम करती थीं. ताकि दूसरी हीरोइन्स को नीचा दिखा सकें. रवीना के मुताबिक उस दौर में जर्नलिज़्म का स्तर भी काफी नीचे गिर गया था. यही वजह रही कि अनिल थडानी से शादी के बाद रवीना ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली.
रवीना टंडन आखिरी बार KGF 2 में दिखाई थीं. इसके अलावा उनकी डेब्यू वेब सीरीज़ 'आरण्यक' भी चर्चा में रही. आने वाले दिनों में रवीना, संजय दत्त के साथ 'घुड़चढ़ी' नाम की फिल्म में काम कर रही हैं. इसके अलावा वो अरबाज़ खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'पटना शुक्ला' में भी काम कर रही हैं. फिर 'आरण्यक' सीज़न 2 भी बननी है.
वीडियो: कारगिल वॉर में 'माधुरी' मांगने वाली पाकिस्तानी सेना को भारतीय सेना ने 'रवीना टंडन' लिखकर जवाब दिया


















