The Lallantop

वर्ल्ड कप से रणवीर सिंह का वीडियो वायरल, लोग बोले - "ओवरएक्टिंग के 5 रुपए काटो"

वर्ल्ड कप से शाहरुख का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जहां वो आशा भोंसले के चाय का कप उठाने के लिए खुद खड़े होते हैं. इंटरनेट ने इस बात पर उनकी जमकर तारीफ की.

Advertisement
post-main-image
डेविड वॉर्नर का विकेट गिरने के बाद रणवीर अति उत्साह में चीयर करते दिखते हैं.
vicky kaushal
वर्ल्ड कप 2023 के बाद समझ आया कि कोई मीम कैसे वास्तविकता बन सकता है. 

World Cup 2023 खत्म हो गया. बस खतम नहीं हुई तो दो चीज़ें – इंडियन फैन्स का दुख और फाइनल मैच से आने वाले वीडियोज़. पहले शाहरुख खान का वीडियो आया. लोग उनके बारे में भली-भली बातें लिखने लगे. कहने लगे कि हम्बल तो इतने बन रहे हैं जैसे 1000 करोड़ की ब्लॉकबस्टर देने वाले कोई सुपरस्टार हों. शाहरुख के एक दिन बाद अब रणवीर सिंह का एक वीडियो घूम रहा है. उसे थोड़ा उल्टा रिसेप्शन मिल रहा है. इंटरनेट की जनता लिख रही है कि ओवरएक्टिंग के लिए रणवीर के पैसे कटने चाहिए. पूरा मामला बताते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी थी. 50 ओवर में 10 विकेट गवांकर 240 का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया गया. पूरा प्रेशर फिर गेंदबाज़ी पर आ गया. बुमराह और शमी का शुरुआती अटैक भी अग्रेसिव था. डेविड वॉर्नर के रूप में पहली सफलता मिली मोहम्मद शमी को. पूरे स्टेडियम में नई ऊर्जा दौड़ पड़ी. फिर कैमरा घूम स्टैंड्स पर. फ्रेम में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और गौरी खान नज़र आ रहे थे. सभी विकेट गिरने पर सेलिब्रेट कर रहे थे. तभी रणवीर अचानक ऑडियंस की तरफ देखकर जोश में चीयर करने लगते हैं. उनका यही वीडियो अब वायरल हो रहा है. शेयर करते हुए Sukhada नाम की यूज़र ने लिखा कि कितनी ओवरएक्टिंग कर रहे हैं. उनके जवाब में किसी ने लिखा, 

भाई को लगता है कि वो मेन कैरेक्टर हैं. 

Advertisement

शेखर नाम के एक यूज़र ने लिखा,

ओवरएक्टिंग का पांच रुपया कट कर दो. 

एक यूज़र ने लिखा,

Advertisement

कोई इन्हें बताओ कि ये ‘सिंघम’ का शूट नहीं. 

किसी ने अक्षय के ओवरएक्टिंग का 50 रुपया काट वाला मीम शेयर किया. इसी वर्ल्ड कप फाइनल से शाहरुख का भी एक वीडियो इंटरनेट ने उठाया था. वीडियो में दिखता है कि शाहरुख आशा भोंसले के बगल में बैठे हैं. आशा अभी चाय खत्म कर के कप आगे बढ़ाने की कोशिश करती हैं. तब शाहरुख उनका कप उठाकर खुद रखने के लिए चले जाते हैं. लोग इसी जेस्चर पर दिल फेंक रहे हैं. उनका कहना है कि इतने बड़े स्टार होकर भी कितने हम्बल हैं. बता दें कि वर्ल्ड कप फाइनल में शाहरुख और रणवीर के अलावा अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, आयुष्मान खुराना, शनाया कपूर भी इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंचे थे. 

बाकी वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिलहाल ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग में बिज़ी हैं. रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स को अलग लेवल पर लेकर जा रहे हैं. कास्ट में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, कटरीना कैफ और टाइगर श्रॉफ जैसे नाम हैं. बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ फिल्म के मेन विलन होंगे.                      

वीडियो: विश्व कप 2023 फाइनल मैच में शाहरुख खान ने कुछ ऐसा किया कि अक्खा इंटरनेट उनकी तारीफ़ कर रहा है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement