The Lallantop

"बेहद अनप्रोफेशनल डायरेक्टर हैं शंकर, उनके कारण मैंने राम चरण की फिल्म छोड़ी"

'गेम चेंजर' को भारी-भरकम बजट पर बनाया गया. लेकिन उसके बावजूद ये शंकर और राम चरण के करियर की सबसे बुरी फिल्मों में शुमार हुई.

Advertisement
post-main-image
'गेम चेंजर' के एडिटर शमीर मुहम्मद ने बताया कि डायरेक्टर शंकर के काम करने के तरीकों के चलते उन्होंने ऐन वक्त पर फिल्म छोड़ दी.

Ram Charan स्टारर पॉलिटिकल एक्शन फिल्म Game Changer एक बार फिर सुर्खियों में है. फिल्म रिलीज़ होने के चार महीने बाद इसके दोबारा चर्चा में आने की वजह है फिल्म के वीडियो एडिटर Shameer Muhammed का हालिया बयान. शमीर का कहना है कि फिल्म के डायरेक्टर शंकर बेहद अनप्रोफेशनल हैं, और उनके साथ काम करने का उनका तजुर्बा बहुत ख़राब रहा. हाल ही में कौमुदी मूवीज़ को दिए इंटरव्यू में शमीर मुहम्मद ने शंकर को लेकर बहुत कुछ कहा. शमीर का कहना था,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"जब ये प्रोजेक्ट मिला तो मैं बहुत उत्साहित था और मैं केरल पहुंच गया. मगर वहां तो अलग ही तरीके से काम हो रहा था. एडिटिंग के लिए शंकर एक डेट फिक्स करते, मगर 10 दिन से पहले नज़र भी नहीं आते."

शमीर ने बताया कि उन्हें केरल में जितने दिन रुकने को कहा गया था, उसके बाद एक महीना और ठहरने को बोला गया. क्योंकि बकौल शमीर, डायरेक्टर के अनप्रोफेशन‍लिज्म के चलते काम वक्त पर पूरा नहीं हो सका. शमीर ने कहा,

Advertisement

“जब मैंने फिल्म एडिट करना शुरू की, तब फिल्म 7-7.5 घंटे की थी. उसे एडिट करके मैंने साढ़े तीन घंटे की फिल्म रेडी की. फिर अचानक एक नया वीडियो एडिटर आया और उसने ढाई घंटे रनटाइम का कट तैयार किया. जब मुझे काम करते हुए छह महीने हो चुके थे, तब डायरेक्टर ने कहा कि मुझे एक महीने और रुकना पड़ेगा. मैं तकरीबन 350 दिन रुका वहां. मगर उनके काम करने के तरीके के चलते प्रोजेक्ट छोड़ दिया.”

शमीर ने बताया कि ‘गेम चेंजर’ पर काम करते हुए उन्हें कई प्रोजेक्ट ऑफर हुए, मगर उन्होंने सब रिजेक्ट कर दिए. इस बारे में शमीर ने कहा -

"जब मैं केरल में ‘गेम चेंजर’ पर काम कर रहा था, तब और कई फिल्मों की एडिटिंग का काम आया. मगर वो सब ऑफर्स मैंने रिजेक्ट किए. इस फिल्म के लिए ‘आर्म’ और ‘मार्को’ जैसी फिल्म तो कोई बेवकूफ़ ही छोड़ता."

Advertisement

'गेम चेंजर' जनवरी 2025 में रिलीज़ हुई थी. इसमें राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, श्रीकांत, S. J. सूर्या और जयराम भी ज़रूरी किरदारों में थे. 400 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ बनी थी ये. मगर फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई नहीं की. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 186.28 करोड़ की कमाई की थी. ऑडियंस और क्रिटिक्स, दोनों की तरफ से इसे खराब रिव्यू मिले. बाकी राम चरण के वर्क फ्रंट की बात करें तो ख़बरें हैं कि त्रिविक्रम उन्हें लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं. इसकी शूटिंग अगले साल मई तक ही शुरू हो सकेगी. फिलहाल राम चरण ‘पेद्दी’ पर काम कर रहे हैं.  

वीडियो: राम चरण का गेम चेंजर की असफलता के बाद शंकर ने कहा, फाइनल कट से संतुष्ट नहीं था

Advertisement