Dhurandhar 2 एक तरफ़ बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठा रही है. दूसरी तरफ़, इस पर इंटरनेट वाली जनता मीम्स बनाए जा रही है. Peak Detailing वाले मीम्स पर तो खुद Aditya Dhar भी रिएक्ट कर चुके हैं. 18 मार्च को मूवी के रिलीज़ होने के बाद से इनमें कहीं गुना बढ़ोतरी हो गई है. इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक, X- हर तरफ़ लोग मीम्स के ज़रिए फिल्म पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
'धुरंधर 2' के बाद इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़, जनता फिल्म की भरपूर मौज ले रही
एक तरफ लोग फिल्म पर तंज कस रहे हैं, वहीं दूसरा तबका भर-भरके फिल्म की तारीफ कर रहा है.


‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह का किरदार हम्ज़ा अली मज़ारी, उजैर बलोच को खूब बहला-फुसलाकर रखता है. इस पर एक यूजर ने उजैर के रिएक्शन देते हुए कहा,
"उजैर बलोच ने धुरंधर 2 में पूरा सच पता चलने के बाद- 'सच्चाई छुपाई गई, अफ़वाह उड़ाई गई. बात कुछ और थी, बताई कुछ और गई."

इस मूवी में गालियों की भरमार हैं. कई गालियां सेंसर की गई हैं, मगर बहुत सारी गालियां और अपशब्द क्लीयर सुनाई पड़ रहे हैं. एक यूजर ने सेंसर बोर्ड पर तंज कसते हुए अमरीश पुरी वाला एक मीम शेयर किया. इनमें अमरीश एक तरफ़ मां-बहन वाली गालियों पर आंखें तरेर रहे हैं. वहीं बाकी गालियों को थंब्स अप दे रहे हैं.

फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेफरेंस कई जगहों पर है. इस पर एक यूजर ने मीम शेयर किया. उसमें प्रधानमंत्री मोदी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते हुए पूछते हैं- 'कमाल है, ये मैंने कब किया?' बदले में आदित्य धर उन्हें जवाब देते हैं- “आपको पता नहीं सर, पर आपने ही किया है.”

मूवी में प्रधानमंत्री मोदी के 2014 वाले शपथ ग्रहण और नोटबंदी फैसले के रियल फुटेज का इस्तेमाल किया गया है. एक यूजर ने 'फ्रेंड्स' शो का एक मीम शेयर किया. इसके मुताबिक, प्रधानमंत्री 'धुरंधर 2' देखते हुए खुद को टीवी पर देखकर कुछ ऐसे ही रिएक्ट कर रहे होंगे.

पांचवें यूजर ने नोटबंदी और आदित्य धर पर तंज कसते हुए एक मीम शेयर किया. उसमें NSA अजय सान्याल कहते हैं,
"एक दिन एक ऐसा डायरेक्टर आएगा जो नोटबंदी डिजास्टर को भी मास्टरस्ट्रोक बना देगा."

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, अर्जुन रामपाल- सबके किरदारों पर मीम्स बनाए जा रहे हैं. एक ट्रेंड ऐसा भी शुरू हुआ है, जहां लोग अलग-अलग मीम्स के ज़रिए फिल्म की पूरी कहानी बताने की कोशिश करते हैं. कई लोग इन मीम्स के ज़रिए फिल्म की दिक्कतें बता रहे हैं. वहीं कई इसकी खूबियां गिना रहे हैं. हालांकि दोनों ही कारणों से 'धुरंधर 2' सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है.
वीडियो: धुरंधर-2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, RRR और Baahubali 2 को पछाड़ा















.webp?width=120)



