The Lallantop

राजकुमार राव-अलाया किसकी बायोपिक में नज़र आने वाले हैं?

राजकुमार राव-अलाया एफ जल्द ही तुषार हीरा नन्दानी की फिल्म में नज़र आएंगे.

Advertisement
post-main-image
राजकुमार राव और अलाया एफ नई फिल्म में दिखाई देंगे.

सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए क्रिस हैम्सवर्थ ने क्यों लिया एक्टिंग से ब्रेक और 'दृश्यम 2' ने तीन दिनों कितनी कमाई की?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. एक्टिंग से ब्रेक लेंगे 'थॉर' फेम एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ

'थॉर' फेम एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ एक्टिंग से कुछ सालों का ब्रेक लेंगे. वैनेटी फेयर मैग्ज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में क्रिस ने कहा कि वो अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहते हैं. क्रिस ने ये भी बताया कि उन्होंने जेनेटिक टेस्ट करवाया था. जिसमें APOE4 जीन की दो कॉपी मिली हैं. यह जीन अल्जाइमर के रोग के खतरे को बढ़ाता है. क्रिस ने कहा कि वो एक्टिंग छोड़ नहीं रहे बस कुछ वक्त का ब्रेक ले रहे हैं.

Advertisement

2. टेलर स्विफ्ट ने अमेरिकन म्यूज़िक अवॉर्ड्स में जीते इनाम

मशहूर हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अमेरिकन म्यूज़िक अवॉर्ड्स 2022 में छह अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए.

Advertisement

 आर्टिस्ट ऑफ द ईयर, फेवरेट फीमेल कंट्री आर्टिस्ट, कंट्री एलबम फॉर रेड जैसे छह अलग-अलग कैटेगरीज़ में उन्हें अवॉर्ड्स दिए गए.

3. अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का मोशन पोस्टर आउट

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'भोला' का मोशन पोस्टर रिलीज़ हो गया. फिल्म तमिल सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है. जिसे अजय देवगन खुद डायरेक्ट कर रहे हैं. मूवी में अजय के साथ तब्बू दिखाई देंगी. 

जिसका टीज़र 22 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा.

4. विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' का ट्रेलर आउट

विक्की कौशल, भूमि और कियारा अडवाणी की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' का ट्रेलर आ गया. ये एक मर्डर-मिस्ट्री फिल्म है. जिसमें तगड़ा सस्पेंस और कॉमेडी होने की संभावना है. शंशाक खेतान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 16 दिसंबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी.

5. राजकुमार राव-अलाया की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू

राजकुमार राव और अलाया एफ जल्द ही तुषार हीरा नन्दानी की फिल्म में नज़र आएंगे. ये फिल्म इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक होगी. श्रीकांत नेत्रहीन हैं. उन्होंने मशहूर बोलेंट इंडस्ट्रीज़ की स्थापना की. उनकी बायोपिक में शरद केलकर भी दिखाई देंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

6. पहले हफ्ते में अजय की 'दृश्यम 2' ने कमाए 63 करोड़ रुपए

अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है. तीन दिनों में फिल्म ने 64.14 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. फिल्म ने पहले दिन 15.38 करोड़, दूसरे दिन 21.59 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को सबसे ज़्यादा 27.17 करोड़ रुपए की कमाई की है. 'दृश्यम 2' ने चार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. पहला ये फिल्म अजय देवगन के करियर की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसिंग फिल्म बन गई. दूसरा, ये फिल्म साल 2022 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी है. जिसने 'राम-सेतु' और 'भूल-भुलैया 2' का रिकॉर्ड तोड़ा. तीसरा ये फिल्म साल 2022 की दूसरी सबसे बड़ी वीकेंड कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है. और चौथा अजय देवगन के करियर की ये चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी है.

7. अभिषेक शर्मा की फिल्म 'परलोक' में दिखेंगे जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम और डायरेक्टर अभिषेक शर्मा जल्द ही एक हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म में नज़र आने वाले हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का नाम होगा 'परलोक'. फिल्म के प्लॉट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं आई है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: छह दिनों बाद भी बच्चन की ऊंचाई का दबदबा जारी

Advertisement