The Lallantop

'थलैवर 171' में लोकेश कनगराज के साथ काम करेंगे रजनीकांत, जो उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है

बताया जा रहा है कि रजनीकांत अपनी 171वीं फिल्म करने के बाद फिल्मों से रिटायरमेंट लेने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
'थलैवर 166' का फैनमेड पोस्ट. दूसरी तरफ रजनी से मुलाकात के दौरान लोकेश कनगराज.

सुपरस्टार Rajinikanth से जुड़ी दो खबरें हैं. एक अच्छी और एक बुरी. अच्छी खबर ये है कि वो Lokesh Kanagaraj के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं. जिसे Thalaivar 171 नाम से बुलाया जा रहा है. बुरी खबर ये है कि ये रजनीकांत के करियर की आखिरी फिल्म हो सकती है. इसके बाद वो रिटायरमेंट ले सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रजनीकांत की 169वीं फिल्म का नाम है Jailer. शूटिंग पूरी हो चुकी है. पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है. 'जेलर' 10 अगस्त को रिलीज़ होगी. उसके बाद रजनी ने अपनी बिटिया ऐश्वर्या की फिल्म 'लाल सलाम' की शूटिंग शुरू कर दी है. मगर इसमें रजनीकांत लीड रोल नहीं कर रहे हैं. इसलिए फैन्स इसे उनकी फिल्मोग्राफी में नहीं गिन रहे. 'लाल सलाम' के लिए रजनी दो महीने की शूटिंग करेंगे. इस फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल्स कर रहे हैं. इसके बाद रजनी TJ Gnanavel की अनाम फिल्म पर काम शुरू करेंगे. जिसे फिलहाल Thalaivar 170 नाम से बुलाया जा रहा है.

lal salaam, rajinikanth,
‘लाल सलाम’ से रजनीकांत का फर्स्ट लुक. इसमें वो मोइदीन भाई नाम का किरदार निभा रहे हैं. 

रजनीकांत और लोकेश कनगराज लंबे समय से साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे थे. चर्चा थी कि कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी RKFI इसे प्रोड्यूस कर सकती है. मगर वो प्रोजेक्ट मूर्त रूप नहीं ले पाया. इसलिए लोकेश ने थलपति विजय के साथ 'लियो' पर काम शुरू कर दिया. पिछले दिनों खबर आई कि रजनी और लोकेश की मुलाकात हुई है. ये एक फिल्म को लेकर ही थी. ऐसे में थलैवर 171 को लोकेश डायरेक्ट कर सकते हैं. लोकेश कनगराज ने अपना सिनेमैटिक यूनिवर्स शुरू कर दिया है. इसकी वजह से अगले 10 सालों तक उनके हाथ भरे हुए हैं. मगर रजनी के साथ फिल्म बनाने के लिए वो LCU से ब्रेक लेंगे. या रजनी वाली फिल्म भी उनकी यूनिवर्स का ही हिस्सा बन सकती है. बेसिकली खबर ये है कि 'लियो' का काम पूरा करने के बाद लोकेश, रजनीकांत के साथ फिल्म शुरू कर सकते हैं.  

Advertisement

TJ नानवेल डायरेक्टेड थलैवर 170 की शूटिंग 2024 में खत्म होने की उम्मीद है. उसके बाद रजनी और लोकेश वाली फिल्म पर काम शुरू होगा. इंडियाग्लिट्ज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक थलैवर 171 के लिए रजनीकांत का फोटोशूट हो चुका है. लोकेश ने फिल्म को लॉन्च करने के लिए टेस्ट शूट भी कर लिया है. जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस करेगा. और ये उनकी प्रोडक्शन की सबसे महंगी फिल्म होगी. 

मगर फैन्स इस बात से निराश हैं कि रजनीकांत, लोकेश वाली फिल्म के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं. तमिल फिल्मों के चर्चित एक्टर और डायरेक्टर हैं मिस्किन. वो लोकेश कनगराज की 'लियो' में भी काम कर रहे हैं. उनकी वजह से ही रजनीकांत के रिटायर होने वाली खबर शुरू हुई है. मिस्किन ने एक इंटरव्यू में लोकेश कनगराज के बारे में बात करते हुए कहा-

''वो (लोकेश कनगराज) इंट्रेस्टिंग फिल्ममेकर हैं. जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. देशभर में उनके नाम के चर्चे हैं. वो अपनी अगली पिक्चर रजनीकांत सर के साथ बना रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि ये उनकी (रजनी) आखिरी फिल्म हो सकती है. मुझे नहीं पता कि ये बात कितनी सच है. मगर उनके जैसा सुपरस्टार, जो पिछले 50 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहा है. लोकेश को खुद फोन कर साथ में फिल्म बनाने की बात कहता है, तो लोकेश के लिए बड़े सम्मान और गर्व की बात है. लोकेश एकदम हीरा डायरेक्टर हैं.'' 

Advertisement
thalaivar 171, rajinikanth, lokesh kanagraj,
रजनीकांत से मुलाकात के दौरान लोकेश कनगराज.

यहीं से खबर चल निकली कि रजनीकांत रिटायर होने जा रहे हैं. अब लोग इसके पीछे की वजहें भी तलाशने लगे हैं. एक तबके का मानना है कि रजनी की उम्र 72 साल हो चुकी है. सुपरस्टार के तौर पर उनका कद इतना ऊंचा है कि वो सपोर्टिंग रोल्स नहीं कर सकते. न ही लोग उन्हें कैरेक्टर रोल्स में देखना पसंद करेंगे. ऐसे में वो कब तक हीरो के रोल्स करते रहेंगे. कभी न कभी तो उन्हें रुकना पड़ेगा. शायद लोकेश कनगराज वाली फिल्म के बाद वो समय आएगा. क्योंकि फिल्म के बनकर रिलीज़ होते-होते वो 75 की उम्र छू जाएंगे. हालांकि इस बारे में रजनीकांत या उनसे जुड़े किसी व्यक्ति ने ऑफिशियल तौर पर कुछ नहीं कहा है. 

वीडियो: 'जेलर' में इस बाहुबली स्टार के साथ 20 साल बाद काम करेंगे रजनीकांत

Advertisement