The Lallantop

प्रीति ज़िंटा ने लॉस एंजिल्स की आग का आंखों-देखा हाल सुनाया, कहा- नहीं सोचा था...

Preity Zinta ने Los Angeles में लगी आग को लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया. उन्होंने लिखा - आसमान से बर्फ की तरह राख गिर रही है.

Advertisement
post-main-image
प्रीति ज़िंंटा ने पोस्ट करके बताया वो और उनका परिवार सुरक्षित हैं.

Los Angeles बीते छह दिनों से जल रहा है. तबाही का ये मंज़र देश और दुनिया के मीडिया के माध्यम से हम तक पहुंच रहा है. अब रिसेंटली Preity Zinta ने LA में लगी आग का आंखों देखा मंज़र सुनाया है. प्रीति शादी के बाद LA बेस्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट  Gene Goodenough से शादी की है. इन दिनों प्रीति वहीं हैं. मगर अपने पोस्ट में प्रीति ने बताया कि वो और उनका परिवार सुरक्षित है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

12 जनवरी की सुबह प्रीति ने ट्विटर पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया. लिखा,

''मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी देखूंगी जहां जब एल. ए में हमारे आस-पास के इलाकों में आग लग जाएगी. हमारे दोस्तों और फैमिलीज़ को या तो घर खाली करना पड़ रहा है या वो हाई अलर्ट पर रखे गए हैं. आसमान धुएं के रंग का हो गया है और बर्फ की तरह राख ज़मीन पर गिर रही है. इस बात का डर है कि अगर ये हवा ये आग नहीं रुकी तो क्या होगा?''

Advertisement

प्रीति ने आगे लिखा,

''मैं अपने आस-पास का मंज़र देखकर बहुत दुखी हूं. मगर भगवान का शुक्रिया करना चाहती हूं कि हम अभी तक सुरक्षित हैं. मेरी संवेदना उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस आग में कुछ खोया है या उन्हें उनकी जगह से हटा दिया गया है. आशा है जल्द ही ये हवा धीमा या बंद होगी और आग पर नियंत्रण पा लिया जाएगा. एक शुक्रिया फायर डिपार्टमेंट वालों का भी. फायर फाइटर्स और उन सभी लोगों का शुक्रिया जो दूसरों की जान बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं. आप सब भी खुद को सुरक्षित रखिए.''

अमेरिका का कैलिफॉर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स शहर के जंगलों में लगी आग लगातार फैल रही है. मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है. 5 मौतें पैलिसेड्स की आग के कारण और 11 मौतें ईटन की आग के कारण. 12,000 इमारतें जलकर नष्ट हो चुकी हैं. 2 लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं और 36,000 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन आग की चपेट में आ गई है. कैलाबास के पास केनेथ की आग पर 80 प्रतिशत और सैन फर्नांडो घाटी में हर्स्ट की आग पर 76 प्रतिशत काबू पा लिया गया है.

Advertisement

दुनियाभर से लोग इस आग के बुझ जाने की दुआ कर रहे हैं. कई सितारे और राजनेता इस आग से प्रभावित होने वालों को हर संभव मदद करने की कोशिश भी कर रहे हैं. कई जगहों से डोनेशन्स भी दिए जा रहे हैं. 

वीडियो: प्रीति जिंटा की टीम PBKS का ये बर्ताव फ़ैन्स को पसंद नहीं आया!

Advertisement